2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिले के 110 केंद्रों में होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा, नकल न हो इसके लिए माशिमं ने शुरू की तैयारी

- 19 संवेदनशील और 13 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 10 Feb 2019, 5:55 PM IST

जिले के 110 केंद्रों में होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा, नकल न हो इसके लिए माशिमं ने शुरू की तैयारी

जिले के 110 केंद्रों में होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा, नकल न हो इसके लिए माशिमं ने शुरू की तैयारी

जांजगीर-चांपा. मार्च में शुरू होने वाली 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित होने के बाद विभाग तैयारियों में जुट गया है। माशिमं ने शैक्षणिक जिला जांजगीर-चांपा और सक्ती में 110 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। नकल रोकने के लिए 19 केंद्रों को संवेदनशील और 13 परीक्षा केंद्रों को अति संवेदशनील केंद्रों की श्रेणी में रखा है।

परीक्षा में जिलेभर में 50 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों में पुलिस बल के साथ निगरानी के लिए आब्जर्वर नियुक्त नजर रखेंगे। ये नकल रोकने के लिए जांच करेंगे। इसके अलावा माशिमं द्वारा ऐसे केंद्रों में मॉनिटरिंग रखने के लिए अलग से भी दूसरी व्यवस्था रखती है। हांलाकि इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती। इसमें वीडियोग्राफी से लेकर नजर रखने के दूसरे तरीके हो सकते हैं।

Read More : सब्जी लेते समय महिला से आए दिन करता था छेडख़ानी, बेटे के विरोध करने पर आरोपी ने कर दी जमकर धुनाई, फिर ये हुआ...

उल्लेखनीय है कि नकल के लिए जांजगीर-चांपा जिले कभी पूरे प्रदेश में बदनाम रह चुका है। इसके बाद नकल रोकने के लिए ज्यादातर नकल प्रकरण बनने वाले कई केंद्रों को बीते सालों में बंद ही कर दिया गया। वहीं अन्य केंद्रों को संवेदनशील और अतिसंवेदशनशील केंद्रों की श्रेणी में रखा गया और विशेष नजर रखी गई। इसका असर भी दिखा और अब जिले से नकल के प्रकरण काफी कम हो गए हैं।

पिछले साल बोर्ड परीक्षा में एक ही नकल प्रकरण बना था। देखा जाए तो अब पूर्व की सालों की स्थिति नहीं है मगर नकल होने का जो ठप्पा केंद्रों में लग चुका है, वे केंद्र अभी भी हर साल अति संवेदनशील और संवेदशनील केंद्र की सूची में ही शामिल हो रहे हैं। क्योंकि जिम्मेदार अधिकारी हर साल माशिमं द्वारा ऐसे केंद्रों के नाम मांगने पर उन्हीं नामों को भेज रहे हैं।

ये हैं संवेदनशील परीक्षा केंद्र
शैक्षणिक जिला जांजगीर-चांपा में शाउमावि कन्या जांजगीर, शाउमावि खोखरा पुराना भवन, शापूमाशा सिऊड़, शापूमाशा कन्या शिवरीनारायण, शाउमावि धाराशिव, शापूमाशा सलखन पुराना भवन, लाल बहादुर शास्त्री उमावि बम्हनीडीह, शाउमावि खिसोरा, शाउमावि पंतोरा, शाउमावि महामाया पामगढ़, अशासकीय विद्यानिकेतन उमावि पामगढ़, शाउमावि कन्या पामगढ़ तथा शैक्षणिक जिला सक्ती में शाउमावि सिंघरा, शाउमावि छपोरा, शाउमावि ठठारी, शाउमावि ओड़ेेकेरा, शाउमावि हसौद, शाउमावि किरारी, शाउमावि सपोस।

ये हैं अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र
शैक्षणिक जिला जांजगीर-चांपा में शाउमावि सिवनी-नैला, शाउमावि नरियरा, शाउमावि नवागढ़, सरस्वती शिशु मंदिर नवागढ़, ज्ञानदीप उमावि जांजगीर, शाउमावि बालक सारागांव, शाउमावि बालक बाराद्वार, शाउमावि बुडग़हन तथा शैक्षणिक जिला सक्ती में शाउमावि लवसरा, शाउमावि अड़भार, शाउमावि कचंदा, शाउमावि भोथिया, शाउमावि जैजैपुर।

-बोर्ड परीक्षा के लिए शैक्षणिक जिला सक्ती में 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। माशिमं द्वारा नकल रोकने के लिए इनमें से 7 केंद्रों को संवेदनशील और 5 केंद्रों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा है। इन केंद्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी - सुधीर कुमार सराफ डीईओ सक्ती

-शैक्षणिक जिला जांजगीर.चांपा में बोर्ड परीक्षा के लिए 12 केंद्र संवेदनशील और 8 केंद्र को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। प्रशासनिक कसावट के बाद से नकल प्रकरण जिले में बंद हो गए हैं। ऐसे केंद्रों में माशिमं द्वारा विशेष नजर रखी जाती है लेकिन क्या इंतजाम रहता है, यह सार्वजनिक नहीं कर सकते - डीके कौशिक, डीईओ जांजगीर-चांपा

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़