2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सब्जी लेते समय महिला से आए दिन करता था छेडख़ानी, बेटे के विरोध करने पर आरोपी ने कर दी जमकर धुनाई, फिर ये हुआ…

- खरसिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 10 Feb 2019, 5:22 PM IST

सब्जी लेते समय महिला से आए दिन करता था छेडख़ानी, बेटे के विरोध करने पर आरोपी ने कर दी जमकर धुनाई, फिर ये हुआ...

सब्जी लेते समय महिला से आए दिन करता था छेडख़ानी, बेटे के विरोध करने पर आरोपी ने कर दी जमकर धुनाई, फिर ये हुआ...

रायगढ़. खरसिया क्षेत्र का एक व्यक्ति लंबे समय से सब्जी बेचने वाली महिला के साथ सब्जी लेने के बहाने छेडख़ानी व अश्लील बातें करते आ रहा था। आरोपी के इस हरकत को महिला के बेटे ने देख लिया और विरोध किया तो आरोपी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा ३५४(घ)(१), २९४, ५०६, ३२३ के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खरसिया निवासी एक महिला का बाजार में सब्जी की दुकान है। जहां वह सब्जी बेचती है। खरसिया निवासी ही मुकेश काबुलपुरिया उसी महिला के पास सब्जी खरीदने जाता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सब्जी खरीदने के दौरान अक्सर महिला के साथ अश्लील इशारेबाजी, कमेंट्स और छेडख़ानी करने की कोशिश करता था। महिला द्वारा विरोध करने पर भी आरोपी बाज नहीं आ रहा था। चूंकि लोकलाज और दुकानदारी ठप हो जाने के भय से महिला बीच बाजार कोई बखेड़ा खड़ा नहीं करना चाहती थी, इसलिए आरोपी का दिन ब दिन हौसला बढ़ता जा रहा था।

सात फरवरी की सुबह ०७ बजे आरोपी फिर से महिला के पास सब्जी लेने गया और छेडख़ानी करने लगा। इस बार आरोपी के इस हरकत को महिला के बेटे ने देख लिया और आरोपी को ऐसा करने से मना किया तो आरोपी मुकेश भड़क गया। वहीं महिला के बेटे की बेदम पिटाई कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।