मामले के अनुसार, आरोपी एक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करता था। उसकी जिम्मेदारी महिला हितग्राहियों से लोन की किस्तें वसूलकर कंपनी में जमा कराने की थी। आरोप है कि उसने 40 महिलाओं से किस्तों के पैसे तो लिए, लेकिन कुल 7.58 लाख रुपये कंपनी में जमा नहीं किए। इस तरह बड़ी रकम जमा नहीं होने पर मामला सामने आया। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद अब आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है।