4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raigarh News: अस्पताल में महिला की मौत के बाद घंटों नहीं हटाया शव, स्थानीय लोगों के विरोध के बाद कार्रवाई

Hospital News: रायगढ़ के अस्पताल में महिला की मौत के बाद शव घंटों वार्ड में पड़ा रहा। वीडियो वायरल होने और विरोध के बाद अस्पताल प्रबंधन ने संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया
2 min read
Google source verification
Raigarh News

Raigarh News: अस्पताल में महिला की मौत (photo-patrika canva create)

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के अस्पताल में महिला की मौत के बाद शव को मॉर्च्युरी में रखने के बजाय घंटों तक उसी वार्ड में रखे जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचकर नाराजगी जताई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Raigarh Hospital News: महिला की मौत के बाद वार्ड में ही पड़ा रहा शव

जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह से तबीयत खराब होने के बाद परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। आरोप है कि मौत के बाद ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और सफाईकर्मी ने शव को समय पर मॉर्च्युरी में नहीं पहुंचाया और न ही वार्ड से बाहर किया।

इस दौरान शव काफी समय तक अन्य मरीजों के बीच वार्ड में ही पड़ा रहा। इससे वहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। परिजनों के अनुसार, कुछ मरीजों को शव के पास ही बैठकर भोजन करने की स्थिति बनी।

बार-बार कहने के बाद भी नहीं हटाया शव

बताया जा रहा है कि वार्ड में मौजूद मरीजों के परिजनों ने अस्पताल कर्मचारियों से शव को हटाने और मॉर्च्युरी में रखने के लिए कहा था। आरोप है कि इसके बावजूद समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे परेशान एक मरीज के परिजन ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई और कई लोग अस्पताल पहुंच गए। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के सामने इस मामले को लेकर विरोध जताया और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

हंगामे के बाद शव को वार्ड से हटाया गया

मामले की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल के प्रभारी बीएमओ को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद महिला के शव को वार्ड से हटाकर उचित स्थान पर भेजा गया। स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से इस मामले की जांच कराने और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।

जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई

रायगढ़ के अस्पताल के वार्ड में महिला का शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। मामले में संबंधित डॉक्टर और सफाईकर्मी को नोटिस दिया गया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।