16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raigarh Breaking: जेल से रिहा होते ही युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, मारपीट मामले में जारी हुआ था वारंट

Chhattisgarh Crime News: रायगढ़ में जेल से रिहा होने के बाद एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक के खिलाफ मारपीट मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। घटना के बाद जीआरपी ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Google source verification
Raigarh Breaking

Raigarh Breaking: जेल से रिहा होते ही युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान(photo-patrika group)

Raigarh Breaking: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जेल से रिहा होने के बाद एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक के खिलाफ मारपीट के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। कोर्ट में पेश नहीं होने के कारण उसे जेल भेज दिया गया था। करीब तीन दिन बाद जेल से बाहर आने पर युवक घर जाने के बजाय रेलवे ट्रैक की ओर चला गया। वहां ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Raigarh Breaking News: पेशी में नहीं पहुंचने पर जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट

मिली जानकारी के अनुसार, युवक मारपीट के एक मामले में आरोपी था। कोर्ट में पेश नहीं होने के कारण उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। बताया जा रहा है कि कोर्ट से जमानत नहीं मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया था।

जेल से रिहाई के बाद हुई घटना

बताया जा रहा है कि युवक करीब तीन दिन बाद जेल से बाहर आया था। रिहाई के बाद वह घर जाने के बजाय रेलवे ट्रैक की ओर चला गया। यहां ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। हालांकि, युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

जीआरपी ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।