16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीजा ने साली के कैरेक्टर पर उठाया ऐसा सवाल… जलने से हुई महिला की मौत, 2024 में अपनी मर्जी से की थी शादी

Chhattisgarh Crime News: बिलासपुर में 28 वर्षीय महिला की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके जीजा को गिरफ्तार किया है। शादी समारोह में चरित्र पर लांछन लगाने से जुड़े विवाद के बाद महिला की मौत हुई थी।
2 min read
Google source verification
CG News

जीजा ने साली के कैरेक्टर पर उठाया ऐसा सवाल...(photo-patrika)

Woman Suicide Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 28 वर्षीय महिला की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके जीजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच के अनुसार, मुंगेली जिले में एक शादी समारोह के दौरान महिला के चरित्र पर लांछन लगाकर विवाद किया गया था। महिला ने अपने मृत्यु पूर्व कथन में इस विवाद के कारण मानसिक तनाव में आने की बात कही थी। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर मल्हार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत अपराध दर्ज किया है।

Love Marriage: 2024 में किया था प्रेम विवाह, इलाज के दौरान हुई मौत

मल्हार चौकी प्रभारी एसआई अवधेश सिंह के अनुसार, भगवानपाली निवासी गीताराय ने वर्ष 2024 में अपनी मर्जी से सतीश कुमार राय से विवाह किया था। 18 अप्रैल की रात करीब 11 बजे महिला ने खुद को आग लगा ली थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की थी।

मामा के घर शादी समारोह में हुआ था विवाद

पुलिस जांच के मुताबिक, गीताराय अपने पति के साथ 15 और 16 अप्रैल 2026 को मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरछा गई थी। वहां वह अपने मामा कृष्ण बंजारे की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंची थी। इसी दौरान उसके जीजा विनेत जोगी ने उसके चरित्र पर लांछन लगाते हुए विवाद किया था। पुलिस के अनुसार, महिला ने मृत्यु पूर्व कथन में इस घटना से मानसिक तनाव होने की बात कही थी।

मृत्यु पूर्व कथन और गवाहों के बयान के आधार पर जांच

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान महिला के मृत्यु पूर्व कथन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, अस्पताल के बेडहेड टिकट, घटनास्थल के निरीक्षण और गवाहों के बयान को आधार बनाया। जांच में आरोपी विनेत जोगी की भूमिका सामने आने के बाद उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि जांच में मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है।

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप में गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपी विनेत जोगी (44), पिता गोरेलाल जोगी, ग्राम टिकारी, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत अपराध दर्ज किया है। यह धारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण से संबंधित है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। पुलिस के अनुसार, उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।