28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bilaspur / छत्तीसगढ़ सरकारी स्कूलों के कर्मचारियों के लिए नया नियम, VSK ऐप की हाजिरी से मिलेगा वेतन

छत्तीसगढ़ सरकारी स्कूलों के कर्मचारियों के लिए नया नियम, VSK ऐप की हाजिरी से मिलेगा वेतन

Government Teacher Salary: बिलासपुर के सरकारी स्कूलों में कर्मचारियों का वेतन अब VSK ऐप की डिजिटल हाजिरी के आधार पर मिलेगा। नवंबर महीने से नई व्यवस्था लागू, गड़बड़ी पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 28 Nov 2026, 7:10 PM IST

CG News

छत्तीसगढ़ सरकारी स्कूलों के कर्मचारियों के लिए नया नियम(photo-AI)

CG School Education: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शासकीय स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बरती है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने निर्देश जारी किए हैं कि जिले के सभी शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यरत शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों का वेतन अब वीएसके (VSK) ऐप में दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही किया जाएगा। यह व्यवस्था नवंबर महीने के वेतन से अनिवार्य रूप से लागू कर दी गई है।

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। उपस्थिति और वेतन गणना में बिना उचित कारण अंतर पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Government School Employees: VSK ऐप में दर्ज हाजिरी से बनेगा वेतन बिल

जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन का आहरण वीएसके ऐप में दर्ज उपस्थिति के अनुरूप ही किया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य कर्मचारियों की उपस्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना और वेतन भुगतान की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

प्रशासन का मानना है कि डिजिटल उपस्थिति के आधार पर वेतन गणना करने से अनियमितताओं और लापरवाही पर अंकुश लगाया जा सकेगा। साथ ही कर्मचारियों की वास्तविक उपस्थिति के अनुसार वेतन भुगतान की व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा।

HRMIS पोर्टल पर अधिकारियों को मिलेगा उपस्थिति डैशबोर्ड

इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को एचआरएमआईएस (HRMIS) पोर्टल पर विशेष डैशबोर्ड उपलब्ध कराया गया है। इसके माध्यम से अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की वीएसके ऐप में दर्ज उपस्थिति का विवरण देख सकेंगे और उसका परीक्षण कर सकेंगे।

उपस्थिति का मिलान करने के बाद ही वेतन भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। अधिकारियों को कर्मचारियों की हाजिरी की जांच करने और उसी के अनुरूप वेतन का ई-बिल जनरेट करने के निर्देश दिए गए हैं।

उपस्थिति और वेतन गणना में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला शिक्षा अधिकारी को इस व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा कोटा, मस्तूरी, तखतपुर और बिल्हा के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा संबंधित शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्यों को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि वेतन भुगतान के लिए गणना किए गए दिनों और वीएसके ऐप में दर्ज उपस्थिति के दिनों में बिना किसी ठोस एवं युक्तियुक्त कारण के अंतर पाया जाता है, तो इसे गंभीर अनियमितता माना जाएगा। ऐसी स्थिति में संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

नवंबर महीने के वेतन से लागू होगी व्यवस्था

यह निर्देश छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पहले जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में लागू किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव ने प्रदेश के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को उपस्थिति दर्ज करने तथा वेतन गणना में किसी भी प्रकार की मनमानी या लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए थे।

बिलासपुर जिला प्रशासन ने अब इस व्यवस्था को नवंबर महीने के वेतन से अनिवार्य कर दिया है। इससे शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में डिजिटल उपस्थिति की निगरानी मजबूत होगी और वेतन भुगतान में पारदर्शिता के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जा सकेगी।