छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए बारदानों की उपलब्धता जरूरी होती है। ऐसे में सरकारी गोदाम में बड़ी संख्या में बारदानों के जलने से नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, कितनी बोरियां जली हैं और इससे धान खरीदी की तैयारियों पर कितना असर पड़ेगा, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है।