scriptफेथाई का कहर : धान की फसल खेत में हो गया खराब, क्या कह रहे किसान, पढि़ए पूरी खबर… | Effect of Fathai | Patrika News
जांजगीर चंपा

फेथाई का कहर : धान की फसल खेत में हो गया खराब, क्या कह रहे किसान, पढि़ए पूरी खबर…

– किसान को अपने फसल की नुकसान का सही आंकलन करके मुआवजा राशि दिलाने की मांग किसानों ने सरकार से की है

जांजगीर चंपाDec 23, 2018 / 09:23 pm

Shiv Singh

फेथाई का कहर : धान की फसल खेत में हो गया खराब, क्या कह रहे किसान, पढि़ए पूरी खबर...

फेथाई का कहर : धान की फसल खेत में हो गया खराब, क्या कह रहे किसान, पढि़ए पूरी खबर…

बिर्रा. आन्ध्रप्रदेश के फेथाई के चक्रवात का असर ने ऐसा ताडंव मचाया कि किसानों के धान की फसल खेत में खराब हो गया। इससे किसान को अपने फसल की नुकसान का सही आंकलन करके मुआवजा राशि दिलाने की मांग किसानों ने सरकार से की है। ग्रामीण क्षेत्र में इस बार धान की फसल बम्पर होने के कारण सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिससे किसान अपने धान की फसल को देखकर चेहरे खिल उठे थे और किसान अपने धान की फसल का जतन करने के लिए जुट गए थे।
इसी बीच आन्ध्रप्रदेश के फेथाई की चक्रवात ने ऐसा कहर बरपाया कि इसका असर ग्रामीण क्षेत्र में देखने को मिला। आज किसान अपने धान की फसल को सहेजने में लगे हुए थे कि बारिश के चलते लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया और बारिश के साथ शीतलहर के चलते लोग अपने घर में दुबककर रहने लगे। वहीं खेत में किसानों ने धान की कटाई करके अपने खेत में छोड़ दिए थे।
किसान ने खड़ी धान की फसल की कटाई नहीं कर पाए। जिससे बारिश के कारण धान की खड़ी फसल खेत में गिर गए और खेत में पानी की धार बहने लगी। जिससे धान की बाली पानी में डूबा हुआ है और किसानों को इस बार सबसे ज्यादा धान की फसल को नुकसान हुआ है। किसान विशंभर कश्यप ने बताया कि दस एकड़ धान की फसल पानी के कारण तबाह हो गया है। जिससे धान की बीज भी मिलना मुश्किल हो गया है। वहीं किसान चित्रभानु पाडेय व कांशीराम कश्यप ने बताया कि मेरे आठ एकड़ में लगी धान की फसल को पानी ने तबाह कर दिया है। जिसके कारण खाने के लिए धान मिलना कठिन हो गया है।
यह भी पढ़ें
बंद कमरे में फंदा डालकर झूलने वाला था युवक, ग्रील तोड़कर घुस गई पुलिस, बचा लिया जान, देखिए वीडियो…

फेथाई का कहर : धान की फसल खेत में हो गया खराब, क्या कह रहे किसान, पढि़ए पूरी खबर...
कृषक नारायण कश्यप ने कहा कि मेरे दस एकड़ धान मे कौड़ी भी धान मिलना नसीब नहीं हुआ है। मेरे लिए समस्या आ खड़ी है। वहीं किसान घनश्याम कर्ष ने बताया कि चार एकड़ में लगी धान की फसल पानी के कारण धान पूरी तरह बर्बाद हो गया है मेरे पास इसके सिवाय और कोई सूझ नहीं रहा है।

किसानों ने यह भी कहा
कृषक तिलक राम कश्यप ने बताया कि आठ एकड़ मे धान की फसल पानी में पूरी तरह तबाह हो गया है। जिसके कारण मेरे सामने धान की बीज भी नहीं बचेगा और बारिश में डूबकर धान नुकसान हुआ है। इसी तरह खेत में जाने से किसानों के दर्द झलक कर सामने आ रहे हैं किसान अपने धान की फसल को बारिश के मंजर ने ऐसा कहर बरपाया कि किसानों का फसल तबाही से उबर नहीं सका। आज किसानों के धान की फसल तबाह हो गया है और किसानों के धान का नुकसान का सही आंकलन करके क्षति पूर्ति का मुआवजा राशि प्रदान करने की किसानों ने सरकार से की है। ताकि किसान के जख्म पर मरहम का काम कर सके।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो