scriptवार्ड में बना दी 18 ब्लॉक और 432 क्वार्टर की विशाल कालोनी, सुविधाएं नाममात्र की नहीं | Facilities in colony of 18 blocks and 432 quarters not nominal | Patrika News
जांजगीर चंपा

वार्ड में बना दी 18 ब्लॉक और 432 क्वार्टर की विशाल कालोनी, सुविधाएं नाममात्र की नहीं

रोटरी नगर के लोग पार्षद की उदासीनता से परेशान, कहा चार बार से मिल रहे सिर्फ वादे
पूरी कालोनी गंदगी और कचरे से अटी पड़ी, अराजक तत्वों का रहता है जमावड़ा

जांजगीर चंपाNov 29, 2019 / 07:03 pm

sandeep upadhyay

वार्ड में बना दी 18 ब्लॉक और 432 क्वार्टर की विशाल कालोनी, सुविधाएं नाममात्र की नहीं

वार्ड में बना दी 18 ब्लॉक और 432 क्वार्टर की विशाल कालोनी, सुविधाएं नाममात्र की नहीं

रायपुर. नगर निगम रायपुर के अंतर्गत आने वाला शहीद भगत सिंह वार्ड जो कि पहले वार्ड 13 के नाम से जाना जाता था, परिसीमन के बाद अब वार्ड 21 हो चुका है। यहां भले बड़ी-बड़ी ईमारतों और कालोनियों को जनप्रतिनिधि विकास का पैमाना मानते हों, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। इस वार्ड के अंतर्गत 18 ब्लॉक और 432 मकानों वाली रोटरी नगर नाम की एक विशाल कालोनी है। इस कालोनी में असुविधाओं का अंबार है। यहां दिन भर अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इनके नशे और जुए की लत से मोहल्ले की महिलाएं परेशान रहती हैं। इसके अवाला विकास की बात करें तो यहां चारों तरफ गंदगी और कचरे से पटी नालियां ही मिलेंगी। पानी की इतनी गंभीर समस्या है कि गर्मियों के दिनों यहां आए दिन झगड़े होते हैं और लोग थाने शिकायत लेकर जाते हैं।
पत्रिका की टीम ने जब इस कालोनी को स्कैन किया तो यहां कालोनी की गलियों में लगे नल में दिन से ही बर्तन रखकर लाइन लगा दी गई थी। यहां की रहने वाली सुल्लाना बेगम, पुष्पा बाई, सोनमती कुशवाहा, सीमाजीत कौर, तरन्नुम बेगम, रिहाना बेगम, तवस्सुम मीर्जा सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि उनकी कालोनी में गंदगी और जाम नाली पानी की समस्या के सामने कहीं छोटी है। उन्होंने कहा कि यहां सुबह शाम मात्र एक-एक घंटे ही पानी आता है, इससे निस्तारी और पीने के लिए पर्याप्त पानी नहीं भर पाते हैं। गर्मी के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। सबसे अधिक परेशानी दूसरी मंजिल में रहने वाले लोगों को है। उन्हें बाल्टी में पानी भरकर ऊपर तक चढ़ाना पड़ता है। महिलाओं की मांग है कि यदि यहां एक पानी की टंगी बनवा दी जाए और घर-घर नल कनेक्शन दे दिए जाएं तो उनकी जिंदगी काफी आसान हो जाएगी। कालोनी वासियों का कहना है कि पार्षद तो नहीं, लेकिन उनकी पार्टी का ही एक सक्रिय कार्यकर्ता उनकी हमेशा मदद के लिए खड़ा रहता है। उसने कालोनी के हित के लिए कई काम किए हैं।
शहीद भगत सिंह वार्ड के प्रमुख क्षेत्र

इस वार्ड के अंतर्गत रोटरी नगर, उदया सोसायटी, ढांचा भवन, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, टाटीबंद बस्ती आदि क्षेत्र आता है।

वार्ड के प्रमुख दावेदार

इस वार्ड से भाजपा से पवन अग्रवाल, सुनील चंद्राकर और कोषराज साहू का तो वहीं कांग्रेस से चिंता साहू, सोहन शर्मा, रवि थॉमस, विशाल साहू और हरदीप बेनीपाल का नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहा है।
वर्जन-

वार्ड में सबसे बड़ी समस्या पानी की है। यहां पानी के लिए लाइन लगाना पड़ता है। मेरे जैसे बुजुर्गों के लिए यह काफी कठिन काम है। पार्षद को कई बार इस बारे में बताया, लेकिन वह सिर्फ आश्वासन देकर चले जाते हैं।
-दया बाई, रोटरी नगर

वर्जन-

वार्ड में साफ सफाई नहीं होती है। खाली पड़े प्लाट में ही कचरा डंप कर दिया जाता है। इससे गंदगी और बदबू से कालोनीवासी परेशान होते हैं। पार्षद से कई बार कहने के बाद कचरा उठ पाता है। मेरे यहां बिजली की भी समस्या है।
-सलमा बेगम, रोटरी नगर

वर्जन-

432 मकानों की इतनी बड़ी कालोनी होने के बाद भी अब तक यहां घर-घर नल कनेक्शन नहीं लगा है। पार्षद कहते हैं कि ऊंचाई में पानी नहीं चढ़ पाएगा। यदि ऐसा है तो टंकी बनाकर समस्या का समाधान किया जा सकता है।
-निहारिका पर्णिका, रोटरी नगर

वर्जन-

कालोनी में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। यहां अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है। दिन भर यहां लोग जुआ खेलते और नशा करते हैं। महिलाओं को इससे काफी परेशानी होती है। इस समस्या का भी हल होना चाहिए।
-सावित्री दास, रोटरी नगर

Home / Janjgir Champa / वार्ड में बना दी 18 ब्लॉक और 432 क्वार्टर की विशाल कालोनी, सुविधाएं नाममात्र की नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो