scriptमहिला कमांडो टीम का गठन, कानून व्यवस्था बनाए रखने रात में लाठी के साथ निकलती हैं ये महिलाएं | Formation of women commando team | Patrika News
जांजगीर चंपा

महिला कमांडो टीम का गठन, कानून व्यवस्था बनाए रखने रात में लाठी के साथ निकलती हैं ये महिलाएं

Women Commando : अपराध कम करने और बदमाशों पर नियंत्रण रखने के लिए कोतवाली पुलिस ने नई पहल शुरू की है। शहर के अलग-अलग इलाकों में महिला कमांडो टीम का गठन किया जा रहा है।

जांजगीर चंपाJan 25, 2020 / 06:01 pm

Vasudev Yadav

महिला कमांडो टीम का गठन, कानून व्यवस्था बनाए रखने रात में लाठी के साथ निकलती हैं ये महिलाएं

महिला कमांडो टीम का गठन, कानून व्यवस्था बनाए रखने रात में लाठी के साथ निकलती हैं ये महिलाएं

जांजगीर-चांपा. कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस महिला कमांडो टीम की गठन कर रही है। तेज-तर्रार और सक्रिय महिलाओं को इसमें शामिल किया जा रहा है, जो रात में लाठी लेकर निकलती हैं। जहां भी नियम-कानून तोड़ा जाता है उसे रोकने की कोशिश करती हैं। अगर उनसे मामला नहीं सुलझता है, तो पुलिस को सूचना देती है।
अब शहर में भी पिछले चार दिनों से महिला कमांडो अपने-अपने इलाके में रात में दो-तीन घंटे गश्त कर आपराधिक गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। इसकी शुरुआात कोतवाली थाना के अमरैय्या, कहरा पारा इलाके से हुई है। इसमें दो दर्जन से ज्यादा महिलाएं जुड़ चुकी हैं। इन महिलाओं को देखकर वार्ड की अन्य महिलाएं भी इनके साथ इलाके में घूमने निकलती हैं।
यह भी पढ़ें
राजधानी बस की ठोकर से कार के परखच्चे उड़े, नवागढ़ बीएमओ गंभीर, बिलासपुर रेफर

महिलाओं ने बताया कि कोतवाली पुलिस इलाके के लोगों से मिलने आए थे। थाना प्रभारी विनोद मंडावी ने बैठक ली थी। तब महिला कमांडो टीम गठित करने की बात कहीं थी। पहले तो महिलाएं संकोच कर रही थीं, लेकिन बाद में एक-एक करके सामने आईं और टीम बनाई गई। इसमें विजय लक्ष्मी, रूपा कुमारी, रजनी कहरा, दुखीन बाई, दीपमाला, श्रीमोर, रूक्मणी कटकवार, चंदा बाई कहरा, संतोषी बाई, कमला देवांगन समेत अन्य शामिल हैं।
महिला कमांडो रात में 7 से 9 बजे के बीच घूमती हैं। इस दौरान इलाके में संदिग्ध घूमने वाले, जुआ, सट्टा, नशा का कारोबार करने वालों पर नजर रखती हैं। इलाके की महिलाओं और युवतियों की शिकायतें भी सुनती हैं।

Home / Janjgir Champa / महिला कमांडो टीम का गठन, कानून व्यवस्था बनाए रखने रात में लाठी के साथ निकलती हैं ये महिलाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो