scriptसंगठन से जुड़े कई विषयों पर हुआ मंथन | janjgir : Shake-up on many topics related to organization | Patrika News
जांजगीर चंपा

संगठन से जुड़े कई विषयों पर हुआ मंथन

भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित पार्टी कार्यालय में एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया।

जांजगीर चंपाJul 02, 2016 / 01:30 pm

Piyushkant Chaturvedi

topics related to organization

Shake-up on many topics related to organization

जांजगीर-चांपा. भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित पार्टी कार्यालय में एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के जिला संगठन प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी, सांसद कमला पाटले, संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, अंत्यव्यवसायी वित्त निगम के अध्यक्ष निर्मल सिन्हा, सक्ती विधायक खिलावन साहू, भाजपा के जिलाध्यक्ष मेघाराम साहू, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लीलाधर सुल्तानिया विशेष रूप से
उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला संगठन प्रभारी सवन्नी ने कहा कि भाजपा अपनी नीति, नियम, सिद्धांतों के चलते आज विश्व में नम्बर एक की लोकप्रिय पार्टी होने का गौरव प्राप्त कर चुकी है, इसका पूरा श्रेय पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जाता है, जिन्होंने पार्टी का संदेश सब का साथ, सब का विकास जन-जन तक पहुंचाया है। उन्होंने बैठक में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को कई टिप्स देते हुए संगठन को मजबूत करने का उनसे आग्रह किया। स्थानीय सांसद कमला पाटले ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश व देशवासियों को विकास के पथ पर तथा अग्रिम पंक्ति पर पहुंचाने के लिए लगातार 18-18 घंटे कार्य किया है।

देश की प्रगति को लेकर उनका प्रयास लगातार जारी है, जो कि अपने आप में अविस्मरणीय है। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता न सिर्फ भारत बल्कि, समूचे विश्व में छाई हुई है, जो निश्चित रूप में हमारे लिए हर्ष का विषय है। देश के प्रधानमंत्री मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लगातार अथक प्रयास से देश व प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर किया है। इनके प्रयासों से भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता में लगातार वृद्धि हुई है।

ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वो शासन की योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित करते हुए पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी को और मजबूत बनाएं। बैठक को संसदीय सचिव जांगड़े, पूर्व विधायक नारायण चंदेल, पार्टी के जिलाध्यक्ष मेघाराम साहू, जिला महामंत्री अमर सुल्तानिया सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र राणा, मनीष तिवारी, जितेंद्र खाण्डे, हितेश यादव, आशीष अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो