scriptपड़रिया जंगल के मां काली मंदिर में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या, संदेही फरार | Murder of elderly woman | Patrika News

पड़रिया जंगल के मां काली मंदिर में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या, संदेही फरार

locationजांजगीर चंपाPublished: Apr 12, 2020 06:57:31 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Murder Case: पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर शुरू की जांच

पड़रिया जंगल के मां काली मंदिर में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या, संदेही फरार

पड़रिया जंगल के मां काली मंदिर में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या, संदेही फरार

जांजगीर-चांपा. अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी दल्हा से सटे पड़रिया जंगल में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 80 साल की वृद्ध महिला की अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस बड़ी घटना से गांव में सनसनी फैल गई। फिलहाल मामले की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज का जांच शुरू कर दी है।
अकलतरा पुलिस के अनुसार बूची हरदी निवासी धनमत बाई पति छतलाल देवांगन (80) अपने बेटे सदन देवांगन के साथ पड़रिया जंगल के मां काली मंदिर में नवरात्रि के समय से रह रही थी। दरअसल महिला ने ही जंगल की पहाडिय़ों में खुद के खर्च से मंदिर बनवाई थी। महिला का बेटा शनिवार की शाम को अपने गांव बूची हरदी आ गया था। इसलिए रात को महिला अकेली थी। रविवार की सुबह जब उसका बेटा मंदिर गया तो देखा कि उसकी मां खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थी। अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी थी। इसकी सूचना पाकर गांव में सनसनी फैल गई। महिला के बेटे सदन देवांगन ने मामले की रिपोर्ट अकलतरा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

करंट लगाकर चीतल का शिकार, खाल के साथ तीन आरोपी पकड़ाए, मुख्य आरोपी फरार
संदेही युवक फरार
पुलिस ने बताया कि मंदिर में महिला के साथ एक युवक राकेश यादव रहता था, जो मंदिर से फरार है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उस युवक ने महिला के पर हमला किया होगा। वजह यह है कि महिला के साथ उसका किसी बात से विवाद हुआ है। इसके कारण उसने महिला की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस संदेही राकेश यादव की तलाश कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो