scriptमोदी के दौरे से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने थामा बीजेपी का दामन | Just before Modi's visit, a big blow to Congress, former MLA joined BJP | Patrika News
राजनीति

मोदी के दौरे से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने थामा बीजेपी का दामन

CG Hindi news: सक्ति के पूर्व विधायक सरोजा मनहरण राठौर अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

जांजगीर चंपाApr 23, 2024 / 11:04 am

चंदू निर्मलकर

BJP chhattisgarh, PM Modi, PM Modi in cg, Modi in cg,
CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। यहां जांजगीर चांपा के सक्ती में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं मोदी के आने से ठीक पहले ही कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। सक्ति के पूर्व विधायक सरोजा मनहरण राठौर अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

पूर्व विधायक का राजनीतिक सफर

बता दें कि मनहरण राठौर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के पद पर थे। उनकी पत्नी सरोजा मनहरण राठौर 2008 में सक्ती से कांग्रेस पार्टी से विधायक चुनी गई थी। मनहरण नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के खास लोगों में शामिल थे। उनकी विधानसभा चुनाव के पूर्व चरण दस महंत से दूरियां बढ़ी थी। वहीं अब लोकसभा चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले पार्टी बदल लेने से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई है।

Hindi News/ Political / मोदी के दौरे से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने थामा बीजेपी का दामन

ट्रेंडिंग वीडियो