जांजगीर चंपा

खेल योजना के तहत मिलने वाले लाभ को लेने विभाग का अजीबो-गरीब कारनामा, पढि़ए पूरी खबर…

– खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा खेल प्रतियोगिता का किया जाता है आयोजन

जांजगीर चंपाFeb 16, 2019 / 01:33 pm

Vasudev Yadav

खेल योजना के तहत मिलने वाले लाभ को लेने विभाग का अजीबो-गरीब कारनामा, पढि़ए पूरी खबर…

जांजगीर-चांपा. खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अजीबो गरीब कारनामा सामने आया है। जिसमें विभागीय अफसरों ने खेल योजना के तहत मिलने वाली ६० हजार रुपए का लाभ लेने के लिए शहरी क्षेत्र के हाईस्कूल क्रमांक दो जांजगीर स्कूल को ग्रामीण अंचल के स्कूलों में शामिल कर दिया है। ताकि योजना के तहत मिलने वाली राशि, ६० हजार रुपए का बंदरबांट आसानी से किया जा सके। जबकि यह स्कूल शहरी क्षेत्र में है। स्कूल के सारे के सारे कर्मचारी नगरीय निकाय के हैं और इनकी देखरेख नगरपालिका के द्वारा की जाती है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग खेल को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक ब्लाक के तीन-तीन स्कूलों को सालाना ६० हजार रुपए देती है। इतनी राशि में स्कूलों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग को शासन ने जिले के प्रत्येक विकासखंड के तीन-तीन स्कूलों का नाम चयन कर नाम उपर भेजने की जिम्मेदारी दी थी। जिसमें खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्थानीय स्तर के अफसरों ने मात्र ६० हजार रुपए का लाभ लेने के लिए घालमेल करते हुए सूची में शहरी स्तर के स्कूल का नाम ग्रामीण स्तर में जोड़ दिया है। ताकि योजना का लाभ मिल सके।
आपको बता दें कि हाईस्कूल क्रमांक दो जांजगीर जो चार साल पहले शहर के बीच ही संचालित होती थी। इस स्कूल के सारे के सारे कर्मचारी नगरीय निकायों के हैं। यह स्कूल पूरी तरह से शहरी क्षेत्र का स्कूल है। इस बात की पुष्टि स्कूल के प्राचार्य सतीश चंद्र शुक्ला ने की है। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिम्मेदारों ने शासन की योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें
Video- लगातार हो रही आगजनी का मास्टरमाइंड निकला सशत्र बल का जवान

इसलिए की गड़बड़ी
जानकारों के मुताबिक खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसमें लाखों रुपए का फंड आता है। जिसमें उनका हिस्सा बंटा रहता है। खेल आयोजन में प्रत्येक स्कूलों को ६०-६० हजार रुपए मिलता है। जिसमें स्कूलों में खेल आयोजन के नाम पर मात्र औपचारिकता निभाई जाती है और बड़ी राशि का बंदरबांट कर लिया जाता है। इसमें एक हिस्सा हाईस्कूल जांजगीर में भी जाएगा। जिसमें गोलमाल करने के लिए इस स्कूल का नाम ग्रामीण अंचल में शामिल किया गया है।

-हाईस्कूल क्रमांक दो जांजगीर मेरे हिसाब से ग्रामीण अंचल में आता है। इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं है। जानकारी लेकर बता पाएंगी- प्रतिमा सागर, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग

-हाईस्कूल क्रमांक दो शहरी क्षेत्र में आता है। क्योंकि सारे कर्मचारी नगरीय निकायों के अंतर्गत आते हैं। क्योंकि पहले भी यह स्कूल शहर के बीच में था। इसमें कोई दो राय नहीं है। किसने यह किया जानकारी नहीं है – सतीषचंद शुक्ला, प्राचार्य हाईस्कूल क्रमांक-2

Home / Janjgir Champa / खेल योजना के तहत मिलने वाले लाभ को लेने विभाग का अजीबो-गरीब कारनामा, पढि़ए पूरी खबर…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.