scriptशादीशुदा तीन युवक तीन कॉलगर्ल के साथ रंगरेलियां मनाते हुए धराएं | Three married youths staged a rally with three callgirls | Patrika News
जांजगीर चंपा

शादीशुदा तीन युवक तीन कॉलगर्ल के साथ रंगरेलियां मनाते हुए धराएं

पड़ोसी जिले बिलासपुर में जाकर कॉलगर्ल के साथ रंगरेलियां मना रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही महिला दलाल समेत तीन कॉलगर्ल भी पकड़े गए हैं। पुलिस सभी पर पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही कर रही है।

जांजगीर चंपाAug 17, 2022 / 10:25 pm

Anand Namdeo

शादीशुदा तीन युवक तीन कॉलगर्ल के साथ रंगरेलियां मनाते हुए धराएं

शादीशुदा तीन युवक तीन कॉलगर्ल के साथ रंगरेलियां मनाते हुए धराएं

जांजगीर-चांपा. मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा की महिला दलाल ने बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित नगर निगम कॉलोनी महाराणा चौक में किराए का मकान लिया हुआ था। महिला दलाल खुद को दूसरी जगह में किराए का मकान लेकर रहती थी पर नगर निगम कॉलोनी के मकान को देह व्यापार के लिए इस्तेमाल करती थी। यहां आए दिन संदिग्ध युवक युवतियों के आने की सूचना टीआई परिवेश तिवारी को मिल रही थी। जिस पर उन्होंने थाने के आरक्षक रितेश मिश्रा व केशव मार्को को इसकी पतासाजी हेतु लगाया हुआ था। दोनो आरक्षकों को संदिग्ध युवक युवतियों के उक्त मकान में आने की जानकारी मिली। इसकी सूचना उन्होंने टीआई परिवेश तिवारी को दी। टीआई परिवेश तिवारी ने इसकी सूचना एसएसपी पारुल माथुर को दी। चूंकि पीटा एक्ट की कार्यवाही राजपत्रित अधिकारी द्वारा की जा सकती है। अत: एसएसपी ने सीएसपी सिविल लाइन मंजुलता बाज को टीआई परिवेश तिवारी के साथ टीम बना कर उक्त मकान में रेड मारने के निर्देश दिए। मकान में रेड मारने पर तीन युवक व तीन युवतियां संदिग्ध हालत में मिले। उनसे नोटिस देकर पुलिस ने जानकारी मांगी जिस पर तीनों कोई सन्तुष्टि जनक जवाब नही दे सके।
चार माह पूर्व ही लिया देह व्यापार के लिए किराए का मकान
कवर्धा निवासी महिला दलाल शहर में आकर यह अवैध धंधा संचालित कर रही थी। उसने शहर की ही दो युवतियों को भी इस काम में शामिल कर लिया था। कवर्धा निवासी महिला दलाल के साथ पकड़ी गई दोनो कॉलगर्ल बिलासपुर की ही रहने वाली है। दोनो कॉलगर्ल भी शहर के अलग अलग स्थानों पर रहती है। और देह व्यापार के उद्देश्य से ही ग्राहकों के पहुँचने पर महिला दलाल के बुलाने पर उक्त मकान में आती थीं। कुल मिला कर दलाल समेत तीनों आरोपिया अलग अलग स्थानों में रह कर उक्त मकान में देह व्यापार कर रहीं थी। सिर्फ इसी उद्देश्य के लिए ही मकान किराए पर लिया गया था।
तीनों हैं शादीशुदा
कॉलगर्ल के साथ पकड़े गए तीनों युवक जांजगीर जिले के रहने वाले हैं। जो डस्टर कार से बिलासपुर में एय्याशी करने पहुंचे थे। खास बात यह हैं कि तीनों आरोपी शादीशुदा हैं। इनमें से एक आरोपी 33 वर्षीय विजय टंडन पिता मकरान प्रसाद टंडन नूतन कॉलोनी जांजगीर का रहने वाला है। जो तहसील ऑफिस में कभी कभी डेलीविजेस के आधार पर काम करने जाता है। उसके अलावा मुकेश कटकवार पिता पुन्नीलाल उम्र 37 वर्ष कहरा पारा जांजगीर व कलेश कुमार पिता मदन लाल सूर्यवंशी उम्र 39 वर्ष ग्राम कनई जांजगीर भी गिरफ्तार हुए हैं। दोनों युवक प्राइवेट काम करते हैं।

Home / Janjgir Champa / शादीशुदा तीन युवक तीन कॉलगर्ल के साथ रंगरेलियां मनाते हुए धराएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो