जिले के प्रतिभावान खिलाडिय़ों को अवसर: कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जशपुर विधायक भगत ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का विकास होता है। खेल में हार-जीत लगी रहती है, इसलिए खिलाडियों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। अगर किसी खिलाड़ी की हार होती है तो उसको अपनी कमजोरी सुधारकर और अधिक मेहनत करने का प्रयास करना चाहिए।
खेल भावना से खेलने दिलाई शपथ : रामपुकार सिंह ने प्रदेश के 5 संभाग के खेल मुख्यालय से आए 240 खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेल खेलने के लिए सद्भावना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि वे खेल भावना के साथ खेलकर अपने जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने जिस विश्वास के साथ जिले को 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन सौंपा है, वह जिले के लिए गौरव की बात है। ऐसे आयोजन बार-बार नहीं मिलते। हम सबका दायित्व है कि इस आयोजन को सफल बनाएं। इस हेतु उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन को आयोजन के लिए बधाई दी। रामपुकार सिंह ने कहा कि खिलाडिय़ों को हार जीत की चिंता किए बिना खेलना चाहिए। खेल से भाईचारा का रिश्ता मजबूत होता है, सोच का दायरा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को खेल खेलने का एक अच्छा अवसर मिलता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बेहतर खेल का प्रदर्शन कर अपने माता पिता एवं राष्ट्र को पहचान दिलाने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
खिलाडिय़ों को इसे चुनौती मानकर उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर अपने माता-पिता, समाज, राज्य और देश का नाम रोशन करना चाहिए। भगत ने बताया कि वे खुद हॉकी के खिलाड़ी रहे हैं, इसलिए जशपुर में उच्च स्तरीय सर्व सुविधायुक्त एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान निर्माण उनका सपना रहा है। उन्होंने कहा कि जशपुर पुराने समय से ही खेल गढ़ रहा है। जिल से बहुत से खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर उच्च प्रदर्शन के जिले को गौरान्वित किया है। एस्ट्रोटर्फ मैदान के निर्माण होने से जिले के प्रतिभावान खिलाडिय़ों को अपना खेल प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर एसपी डी रविशंकर ने स्वागत भाषण देतेे हुए खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल कूद के क्षेत्र में बच्चे अपने भविष्य बना सकते हैं। 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि रामपुकार सिंह व विधायक विनय भगत द्वारा प्रदर्शनी मैच का शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने खिलाडिय़ों का परिचय लेते हुए अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करने हेतु उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने मैदान में हॉकी स्टिक लेकर गोल पोस्ट पर हाथ भी आजमाए। इस अवसर पर नगर के खेल प्रेमी एवं विशिष्टजन, सम्मानीय नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।