scriptअंधे कत्ल का आरोपी हुआ गिरफ्तार | Blind accused arrested | Patrika News
जशपुर नगर

अंधे कत्ल का आरोपी हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने की चौतरफा घेराबंदी…

जशपुर नगरJun 20, 2018 / 01:28 am

Barun Shrivastava

Jashpur Nagar

अंधे कत्ल का आरोपी हुआ गिरफ्तार

जशपुरनगर. बगीचा थाना बेत्र के ग्राम मैनी में गत 11 जून केा युवक के हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के खुलासे में ट्रेकर डॉग की भूमिका महत्वपूर्ण रही। पुलिस इस मामले को अंधे कत्ल के रूप में सुलझाने का प्रयास कर रही थी। लेकिन ट्रेकर डॉग की मदद से इस प्रकरण को सहज ही सुलझा लिया गया। पुलिस ने आरोपी को जंगल में चौतरफा घेरा बंदी कर गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बगीचा थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि 11 जून की रात करीब साढ़े 10 बजे बगीचा थाना बेत्र के ग्राम मैनी में गांव के किनारे हिस्से में निवासरत पुनई साय की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना दिनांक की रात करीब 11 बजे ग्रामीणों ने पुनई साय के घर से कुछ दूरी पर उसकी लाश देखी। मृतक के कनपट्टी के पास कुल्हाड़ी गड़ा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। हत्या के कारण व रंजिश की किसी को कोई जानकारी नहीं थी। मामले के जांच में जब पुलिस जुटी तो कोई सुराग नहीं मिल रहा था। जिसके बाद जशपुर से ट्रेकर डॉग की मदद ली गई। ट्रेकर डॉग ने टांगी के बेट को सूंघकर सीधे गांव के ही निवासी ओरापी रामकुमार पनिका पिता कपित पनिका के घर पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि जांच प्रक्रिया के दौरान आरोपी रामकुमार फरार हो गया है। पुलिस का संदेह और भी मजबूत हो गया जिसके बारद आरोपी रामकुमार पनिका जंगल में ही छुपा रह गया। घने में जंगलों में पुलिस आरोपी की तलाश करती रही।
रविवार को एसपी प्रशांत सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश मरई के नेतृत्व में सउनि दिनेश राजवाड़े की टीम ने अन्य आरक्षकों व सीएफ की मदद से जंगल में घेरा बंदी करते हुए आरोपी रामकुमार को धर दबोचा। पुछताछ में घटना के कारणों का भी खुलासा हुआ। आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि आरोपी की नजर मृतक के पत्नी पर थी। वह उसे गलत नजर से देखा करता था। घटना दिनांक के दिन घर के पास ही उसकी नजर जब मृतक के पत्नी पर थी, तभी मृतक ने उसे देख लिया। मृतक टांगी लेकर आरेापी को दौड़ाया था।

Home / Jashpur Nagar / अंधे कत्ल का आरोपी हुआ गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो