गुरुवार को इंदेश्वर दिवाली मनाने मनाने सोगड़ा आया था। इंदेश्वर और वीरेंद्र दोनों घूम-घूम कर त्योहार मना रहे थे। शाम करीब 4.30 बजे जब बहन फूलमनी अपने पिता के घर गई, तो देखी कि दरवाजा के सामने घर के अंदर इंदेश्वर खून से लथपथ मरा पड़ा था। फूलमनी ने यह बात जाकर अपने भाई अनेवश्वर बताई। जिसके बाद अनेश्वर अन्य गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि भाई इंदेश्वर घर के अंदर मरा पड़ा था। उसके सिर एवं सीना में धारदार हथियार से मारने का निशान दिख रहा था। काफी खून जमीन में गिरा हुआ था। उसके माता-पिता घर में नहीं थे।
अनेश्वर ने पुलिस को बताया कि इंदेश्वर ने वीरेंद्र की पत्नी को रख लिया था। इस कारण वह अंदर ही अंदर जलता था और उसी कारण किसी धारदार हथियार से वीरेंद्र ने ही इंदेश्वर को मार कर उसकी हत्या कर दी है। अनेश्वर की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र के खिलाफ भादवि की धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।