scriptवीआईपी नंबर और भाजपा का झण्ड़ा लगा कर हो हो रहा था ये काम, देख पुलिस के उड़ गए होश | VIP numbers and BJP flags were being smuggled by Hemraj | Patrika News
जशपुर नगर

वीआईपी नंबर और भाजपा का झण्ड़ा लगा कर हो हो रहा था ये काम, देख पुलिस के उड़ गए होश

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 82 किलो गांजा के साथ महिला और पुरुष को किया गिरफ्तार

जशपुर नगरSep 10, 2018 / 06:06 pm

Amil Shrivas

weed

वीआईपी नंबर और भाजपा का झण्ड़ा लगा कर हो रही थी गांजे की तस्करी

जशपुरनगर. वाहन चेकिंग के दौरान कुनकुरी पुलिस ने एक टाटा सफारी से 82 किलो गांजा किमती ५ लाख रुपए को जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है। गांजा तस्करी करने वाले आरोपी के वाहन का नंबर व्हीाअईपी है और उस वाहन में भाजपा का झण्ड़ा लगा हुआ है। जिले में बहुत दिनों के बाद एक बार फिर बड़ी मात्रा में गांजा की तस्करी करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में कुनकुरी थाना प्रभारी विशाल कुजूर ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को एसपी प्रशांत सिंह ठाकुर के निर्देश पर द्वारा रात में वाहनों का चेकिंग अभियान गड़ाकाटा के पास चलाया जा रहा था। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान रात साढ़े ९ बजे ओडि़सा मार्ग से एक सफेद रंग की टाटा सफारी क्रमांक यूपी ८० एटी ०००७ आ रहा था। जिसे पुलिस के द्वारा रोका गया। कुनकुरी पुलिस टीम ने टाटा सफारी को रोका तो उसमे एक व्यक्ति वाहन चला रहा था और बीच वाली सीट में एक महिला बैठी हुई थी। पुलिस ने दोनो से पुछताछ करना प्रारंभ किया तो वाहन चला रहे युवक ने पुलिस को अपना नाम रजनेश कुमार जदौन पिता किशनपाल (२९) निवासी धनौली थाना अकबराबाद अलीगढ़ उत्तरप्रदेश होना बताया एवं बीच सीट में बैठी महिला ने अपना नाम सुमन देवी पिता हरवंश राम यादव (२८) निवासी बरौनी वेगूसराय बिहार का होना बताई। पुलिस ने दोनो से पुछताछ करने के बाद वाहन की तलाशी लेना शुरु किया तो वाहन की बीच सीट में जहां सुमन देवी बैठी थी वहां एक प्लास्टीक बोरी में ३ पैकेट प्लास्टीक में गांजा लपेट कर रखा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने वाहन की अच्छे से चेकिंग शुरु की तो वाहन के पीछे डिक्की में एक प्लास्टीक में ४ पैकेट में बंधा हुआ गांजा रखा हुआ था। पुलिस ने दोनो गांजा के पैकेट को जब्त कर उसका नाप तौल करवाया तो कुल ८२ किलो गांजा उक्त वाहन से पुलिस को प्राप्त हुआ। पुलिस ने जब्त गांजे की किमत लगभग ५ लाख रुपए बता रही है। पुलिस ने उक्त वाहन से ८५ किलो गांज जब्त करते हुए दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में कुनकुरी पुलिस के थाना प्रभारी विशाल कुजूर, एएसआई केके साहू, एएसआई खिरोवती बेहरा, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, महिला आरक्षक अलिका पैकरा, आरक्षक क्रमांक ५९,६०४,४३०,४९८ एवं सैनिक क्रमांक १५०,३४३ का अहम योगदान रहा।
वाहनों में करते हैं प्रेस शब्द का उपयोग : इसके पूर्व भी जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में कई वाहनों को गांजा तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। जिन वाहनों को पुलिस ने पकड़ा है वे सभी लग्जरी वाहन हैं। यहां तक की कई वाहनों में आरोपियों के द्वारा वाहन के सामने प्रेस लिखकर गांजा की तस्करी कर रहे थे। गांजा तस्करो के द्वारा पुलिस को चकमा देने के लिए अपने वाहनों में प्रेस शब्द का उपयोग या फिर व्हीआईपी नंबर के साथ किसी रजनैतिक पार्टी का झण्ड़ा लगा कर गांजे की तस्करी करते हैं।
भाजपा का झण्ड़ा लगा कर रहे थे तस्करी : आरोपियों के द्वारा जिस टाटा सफारी में गांजे की तस्करी की जा रही थी उस वाहन का नंबर भी बकायदा व्हीआईपी है और उस वाहन में भाजपा का झण्ड़ा भी लगा हुआ है। वाहन को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वाहन में कोई गलत काम को अंजाम दिया जा रहा है। शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान कुनकुरी पुलिस ने जब तपकरा की ओर से आ रही व्हीआईपी नंबर की गाड़ी के साथ गाड़ी में भाजपा का झण्ड़ा लगा हुआ देखी तो उन्हें भी विश्वास नहीं था कि उस वाहन में इतनी बड़ी खेप में गांजा मिलेगा। लेकिन पुलिस ने जब उसे रोककर उसकी तलाशी ली तो पुलिसटीम भी हैरान हो गई थी।

Home / Jashpur Nagar / वीआईपी नंबर और भाजपा का झण्ड़ा लगा कर हो हो रहा था ये काम, देख पुलिस के उड़ गए होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो