scriptपेट्रोल व डीजल के दाम में बेतहाशा बढ़ोत्तरी को लेकर महिला कांग्रेस ने निकाली रैली | Women's Congress rally on fast-growing price of petrol and diesel | Patrika News
जशपुर नगर

पेट्रोल व डीजल के दाम में बेतहाशा बढ़ोत्तरी को लेकर महिला कांग्रेस ने निकाली रैली

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जशपुर नगरSep 10, 2018 / 06:33 pm

Amil Shrivas

jashpur

पेट्रोल व डीजल के दाम में बेतहाशा बढ़ोत्तरी को लेकर महिला कांग्रेस ने निकाली रैली

पत्थलगांव. राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव एवं प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिला मुख्यालय में पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्देश मिला था। जिसमें जशपुर जिला के विकासखंड कांसाबेल में महिला कांग्रेस जशपुर जिलाध्यक्ष रत्ना पैकरा की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन कर तहसीलदार के हाथों राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। पेट्रोल डीजल के भाव निरंतर बढोतरी को लेकर शनिवार को महिला कांग्रेस ने कांसाबेल में जबरजस्त हल्ला बोला रमन मोदी हाय हाय मुर्दाबाद महिला कांग्रेस जिंदाबाद के नारों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रैली निकाली। पेट्रोल ड़ीजल के बढ़ते दाम को लेकर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रत्ना पैंकरा ने कहा कि आज जिस प्रकार मोदी सरकार चंद उद्योगपतियों की जेब भरने के लिए लगातार आम जनता को महंगाई की आग में झोंकने का कार्य कर रही है,उसे अब आम जनता जान चुकी है। उनका कहना है कि हर क्षेत्र में भाजपा मोदी के नेतृत्व में असफल होती जा रही है, पेट्रोल, डीजल एवं गैस के बढ़ते दाम अपने शतक को पार करने में आमदा है, उससे महंगाई आम जनता की कमर तोड़ कर रख देगी, हर जरूरतों की चीजें आसमान छूने लगी है, जिससे हर व्यक्ति के जीवन में काफी प्रभाव पड़ेगा जो कि असहनीय है। उनके द्वारा केंद्र राज्य से टैक्स कम करने एवं पेट्रोल डीजल को जीएसटी में लाने की अपील करते हुए जबरदस्त हल्ला बोला। महिला कांग्रेस ने कांसाबेल बगीचा रोड में रैली निकाली।
नियुक्ति पत्र भी भेजा : शनिवार को बढ़ते पेट्रोल डीजल का विरोध करने के बाद जिला महिला कांग्रेस की ओर से नियुक्त महिलाओ को नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया। इन दोनो ही कार्यक्रम के दौरान किरण कांती सिंह जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, कांता सिंह जिला सचिव शहर कांग्रेस, प्यारी कुजूर अध्यक्ष ब्लॉक महिला कांग्रेस जशपुर, अमरबेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कांसाबेल, अपोलीना खलखो अध्यक्ष ब्लॉक महिला कांग्रेस दुलदुला, अनीता खाखा अध्यक्ष पत्थलगांव जानकी यादव, हेमलता तिग्गा सदस्य महिला कांग्रेस आदि उपस्थित थीं।

Home / Jashpur Nagar / पेट्रोल व डीजल के दाम में बेतहाशा बढ़ोत्तरी को लेकर महिला कांग्रेस ने निकाली रैली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो