scriptयूपी के जौनपुर में मतदान आज, अध्यक्ष व महामंत्री के लिए कांटे की टक्कर | Advocate election in jaunpur | Patrika News
जौनपुर

यूपी के जौनपुर में मतदान आज, अध्यक्ष व महामंत्री के लिए कांटे की टक्कर

तहसील में चुनावी माहौल गरमाया, मतदान आज अध्यक्ष व महामंत्री के लिए ही होनी है जद्दोजहद…

जौनपुरDec 26, 2017 / 05:47 pm

ज्योति मिनी

जौनपुर. मछलीशहर तहसील अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तहसील में चुनावी माहौल चरम पर पहुंचा रहा। अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए मंगलवार को मतदान होगा। अधिवक्ता संघ भवन में इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
अध्यक्ष पद के लिये दिनेश चंद्र सिन्हा व दयाराम पाल मैदान में हैं। वहीं महामंत्री पद के लिए ललित मोहन तिवारी व श्याम सुंदर यादव में सीधी टक्कर है। सभी प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। चुनाव प्रचार में सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
एल्डर्स कमेटी के सदस्य चुनाव अधिकारी केदार नाथ यादव, रामजी गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 11 से 3 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।
जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव प्रताप मिश्र, उपाध्यक्ष शिव प्रसाद मौर्य, हरिशंकर यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष धर्म प्रकाश दुबे, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अवनींद्र कुमार दुबे, संयुक्त सचिव प्रकाशन राकेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासन अजय कुमार दुबे, आय व्यय निरीक्षक जय प्रकाश दुबे, सदस्य कार्यकारिणी सीनियर महाबली यादव, मोहम्मद मतीन, विजय बहादुर यादव, राम सिंह यादव, प्रेम बिहारी यादव, ब्रह्म दीन यादव, सदस्य कार्यकारिणी जूनियर विवेक कुमार गौड़, अनुराग कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार विश्वकर्मा, पवन कुमार गुप्ता, आशीष कुमार चैबे, शैलेश कुमार यादव आदि हैं।
यह भी पढ़ें-

चन्द्रशेखर गुप्ता सचिव चुने गए

सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था सद्भावना कलब जौनपुर के वर्ष 2018 का चुनाव बीती शाम पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर के सुतहट्टी चैराहे पर स्थित स्थित बैंकर प्लाजा में सम्पन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मत से डा. अलमदार नजर को अध्यक्ष और चन्द्रशेखर गुप्ता को सचिव चुना गया।
इसके पहले पूर्व निर्धारित बैठक में पूर्व अध्यक्ष शैल मौर्या ने अध्यक्ष पद के लिये डा. अलमदार नजर और सचिव पद के लिये चन्द्रशेखर गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डा. एमपी बरनवाल, पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर, नरसिंह अवतार जायसवाल, डा. आनन्द उपाध्याय, शिव सहाय यादव, ऋषिकेश दुबे, मयाशकंर प्रधान, छोटे लाल यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में वर्तमान अध्यक्ष लालजी यादव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
INPUT- जावेद अहमद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो