scriptBREAKING: फैक्ट्री में धमाका, छत उड़ी, आग से बड़ा नुकसान | Cylinder Blast in Factory in Jaunpur | Patrika News

BREAKING: फैक्ट्री में धमाका, छत उड़ी, आग से बड़ा नुकसान

locationजौनपुरPublished: May 08, 2018 03:47:51 pm

फैक्ट्री मालिक कादावा कामगारों के लिये भोजन बनाते समय सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट।

Blast

ब्लास्ट

जौनपुर. सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार देर रात धमाका होने से अफरा तफरी मच गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर सामने अस्पताल में मौजूद तीमारदार अस्पताल से निकलकर बाहर आ गए। विस्फोट इतना तेज था कि सामने स्थिति फैक्ट्री की छत उड़ गई और आग लग गई। आसपास के लोगों ने जुटकर आग पर काबू पाने की कोशिश किया।फायर सर्विस भी पहुंच गई। किसी तरह देर रात आग पर काबू पाया गया।फिलहाल दावा किया जा रहा है कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

सतरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल के बगल चल रही फैक्ट्री में देररात तेज धमाका हुआ। जिसमें फैक्ट्री की सिमेंट चादर से बनी पूरी छत उड़ गई। साथ ही फैक्ट्री में आग लग गई।तेज धमाके के कारण फैक्ट्री की दीवार भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गई।फैक्ट्री मालिक द्वारा दावा किया जा रहा है कि कामगार रमेश अपने चार अन्य साथियों के साथ चार किलोग्राम छोटे सिलेंडर का प्रयोगकरके भोजन बना रहा था।
अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।जिससे फैक्ट्री की छत उड़ गई और आग लग गई।घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।लेकिन फैक्ट्री मालिक द्वारा बताई गई कहानी पर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है।चार किलोग्राम सिलेंडर ब्लास्ट होने से 25 फिट लंबा 16 फिट चौड़ा छत उड़ा जाना दीवाल क्षतिग्रस्त हो जाना हास्यपद लगता है।वही सीडा प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारी फैक्ट्री की वैधता पर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। बताया जाता है कि फैक्ट्री में कूकर पार्ट्स तथा धागा तथा रबिगं पॉलिश केमिकल तैयार किया जाता है।इस संदर्भ में पूँछे जाने पर थानाध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। घटना कैसी हुई इसकी जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो