scriptशादी का झांसा देकर 9 साल तक करता रहा गन्‍दा काम | Woman accused of raping 7-year rigorous imprisonment | Patrika News
जौनपुर

शादी का झांसा देकर 9 साल तक करता रहा गन्‍दा काम

कोटा. जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक युवती को 9 साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित को अदालत ने बुधवार को 7 साल कठोर कैद की सजा से दंडित किया है।

जौनपुरOct 05, 2016 / 08:36 pm

shailendra tiwari

कोटा. जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक युवती को 9 साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित को अदालत ने बुधवार को 7 साल कठोर कैद की सजा से दंडित किया है।
दुर्गा बस्ती निवासी एक युवती ने 26 जून 2014 को आगरा के महाव हाल सूर सागर निवासी उमेश कुमार त्यागी के खिलाफ जवाहर नगर थाने में रिपोर्ट दी थी। 

इसमें कहा था कि वह एएनएम का काम करती है। आगरा निवासी उमेश कुमार यहां पढ़ाई के लिए आया था। इस दौरान उनका प्रेम प्रसंग हो गया। 
वह शादी का झांसा देकर उससे कई साल तक दुष्कर्म करता रहा। बाद में नौकरी लगने पर शादी करने को कहा। इसके बाद बिना बताए यहां से चला गया। 

रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर 8 जुलाई 2014 को आरोपित को गिरफ्तार किया था। दुष्कर्म का दोषी पाए जाने पर महिला उत्पीड़न क्रम एक अदालत ने आरोपित उमेश कुमार त्यागी को 7 साल कठोर कैद व 5 हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया है।

Home / Jaunpur / शादी का झांसा देकर 9 साल तक करता रहा गन्‍दा काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो