scriptजौनपुर में चमत्कार, मल्लाहों को आशीर्वाद देने पहुंचीं मां दुर्गा, ये है पूरा मामला | Fishermen in Jaunpur found ancient sculpture of maa Durga | Patrika News
जौनपुर

जौनपुर में चमत्कार, मल्लाहों को आशीर्वाद देने पहुंचीं मां दुर्गा, ये है पूरा मामला

जौनपुर में मछआरे ने जाल नदी में जाल डाला तो मछली के बजाय मां दुर्गा की प्राचीन मूर्त जाल में निकली, सब इसे मां दुर्गा का आशीर्वाद मान रहे हैं।

जौनपुरAug 07, 2021 / 08:49 pm

रफतउद्दीन फरीद

maa durga

मां दुर्गा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क, जौनपुर. केराकत थाना क्षेत्र के सरोजा बड़ेउर घाट पर शुक्रवार को मछली पकड़ने के लिए फेंके गए जाल में मल्लाह को एक प्राचीन मूर्ति मिली। कयास लगाया जा रहा है कि मूर्ति अष्टधातु की है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शन के लिए इकट्ठा हो गए। खबर लगी तो शनिवार की सुबह पुलिस ने मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि ग्रामीण इस मूर्ति के लिए गांव में ही मंदिर बनवाना चाहते हैं।

 

गांव के ही गोपाल रोजाना की तरह मछली पकड़ने के लिए गए घाट पर गए थे। मछली पकड़ने के लिए उन्होंने अपना जाल नदी में फेंका। कुछ देर बाद जब वह जाल वापस खींचने लगे तो उन्हें वज़न का एहसास हुआ। अंदाज़ा लगाया कि कोई बड़ी मछली जाल में फंस गई है। उन्होंने खुशी-खुशी जाल बाहर निकाला। जब गोपाल ने जाल खोलकर देखा तो उसमें एक मूर्ति फंस कर आई थी। मूर्ति को साफ कर देखा गया तो वह धातु निर्मित मां दुर्गा की मूर्ति की थी। उसको देख कर प्रतीत हो रहा था कि ये कोई प्राचीन मूर्ति है जो नदी में समाहित थी।

 

fisherman_found_maa_durga_idol.jpg

 

जाल फेंकने पर बाहर आ गई। गांव के लोग इसे मां दुर्गा का आशीर्वाद मान रहे हैं। उनको कहीं और नहीं जाने देना चाहते। उनकी कामना है कि गांव में मंदिर की स्थापना कर रोज़ाना पूजा करें। मूर्ति मिलने की खबर फैली तो वहां उसके दर्शन के लिए काफी लोग इकट्ठा हो गए किसी ने इस बात की जानकारी पुलिस को भी दे दी। शनिवार की सुबह पुलिस ने मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया। अब इस मूर्ति को जांच के लिए भेजा जा रहा है। वहां से साफ हो पाएगा यह मूर्ति कितनी पुरानी और किस धातु से निर्मित है।

By Javed Ahmad

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो