scriptपूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का निधन, लखनऊ पीजआई अस्पताल में चल रहा था इलाज | Former Governor Mata Prasad Passes Away in Lucknow PGI Hospital | Patrika News
जौनपुर

पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का निधन, लखनऊ पीजआई अस्पताल में चल रहा था इलाज

जौनपुर के रहने वाले थे पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद
शाहगंज से रहे पांच बार विधायक, मंत्री और फिर राज्यपाल बने

 

जौनपुरJan 20, 2021 / 10:23 am

रफतउद्दीन फरीद

पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद (फाइल फाेटाे)

Mata Prasad (File Photo)

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

जौनपुर. अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री माता प्रसाद का मंगलवार की देर रात लखनऊ के पीजीआई अस्प्ताल में 97 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें कुछ दिनों से इलाज के लिये पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार की देर रात उनका निधन हो गया। वह जौनपुर की मछलीशहर तहसील क्षेत्र के कजियाना मोहल्ले के रहने वाले थे।

 

पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद शिक्षा-दीक्षा के बा अध्यापन से जुड़े। उन्हें साहित्य और लोकगीत लेखन में भी रूचि थी। उन्होंने कई महत्वपूर्ण साहित्यिक कृतियां और मशहूर नाटक भी रचे। वह जौनपुर के शाहगंज विधानसभा से पांच बार विधायक, दो बार एमएलसी और उत्तर प्रदेश रसकार में राजस्व मंत्री जैसे पदों पर रहने के बावजूद जमीन से जुड़े रहे। वह अक्सर बाजार में पैदल या रिक्शे पर सामान खरीदते दिख जाया करते थे।

By Javed Ahmad

Home / Jaunpur / पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का निधन, लखनऊ पीजआई अस्पताल में चल रहा था इलाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो