scriptBIG BREAKING: यूपी के जौनपुर में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या | Former Gram Pradhan shot dead in Up Jaunpur | Patrika News
जौनपुर

BIG BREAKING: यूपी के जौनपुर में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या

भूलनडीह के मुस्लिम बस्ती में बुधवार देर शाम हुआ हमला, दो बाइक पर चार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

जौनपुरJan 09, 2019 / 09:55 pm

Akhilesh Tripathi

Former Gram Pradhan shot dead

पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या

जौनपुर. चंदवक थाना के भुलनडीह मुस्लिम बस्ती में बुधवार की देर शाम पूर्व प्रधान की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइक सवार चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
भुलनडीह निवासी पूर्व प्रधान बृजेश सिंह(45) पुत्र श्याम बिहारी सिंह बुधवार शाम को मुस्लिम बस्ती में बीडीसी सुनीता सिंह के आवास पर मिलने गए थे। वह वहां से बाइक से वापस घर लौट रहे थे, जैसे ही वह कुछ दूरी पर पहुंचे थे कि करीब सवा सात बजे दो बाइक पर चार बदमाशों ने उन्हें दोनों तरफ से घेर लिया, इसके बाद पांच राउंड गोली चलाकर मौके पर ढेर कर दिया।
आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे, जिसके बाद अफरातफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर ब्रह्मनगर बाजार की तरफ फरार हो गए। कुछ लोग बदमाशों को पहचान भी रहे थे। गोली मुंह, पेंट, पीठ में लगी है। आनन-फानन में लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। मृतक राणाजी सर्विस स्टेशन के मालिक रामबटुक सिंह के भतीजे बताए जा रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
BY- JAVED AHMED

Home / Jaunpur / BIG BREAKING: यूपी के जौनपुर में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो