scriptUP के जौनपुर थाने में दांत से हथकड़ी काटकर भाग गया हिस्ट्रीशीटर बदमाश | History Sheeter Criminal Escaped from Police Station in Jaunpur | Patrika News
जौनपुर

UP के जौनपुर थाने में दांत से हथकड़ी काटकर भाग गया हिस्ट्रीशीटर बदमाश

जौनपुर के बरसठी थाने का मामला, चोरी करते समय पकड़ा गया था बदमाश।

जौनपुरMay 21, 2019 / 01:21 pm

रफतउद्दीन फरीद

History Sheeter Criminal Escaped

हिस्ट्रीशीटर बदमाश भागा

जौनपुर. बरसठी थाने से एक हिस्ट्रीशीटर हथकड़ी काट कर फरार हो गया। रविवार को एक दंपती ने उसे चोरी करते पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले किया था। सोमवार की रात वो पुलिस हिरासत से फरार हो गया। खबर मिलने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। उसे पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है।
रविवार की रात पपरावन गांव के विकास दुबे अपने परिवार के साथ मकान की छत पर सोये थे। आरोप है कि गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर विनोद कुमार यादव उर्फ बकई घर के अंदर घुस गया और कमरों का ताला तोड़ चोरी करने लगा। खटपट की आवाज सुन विकास और उनकी पत्नी नीचे आ गए। चोर को देखा बीओ दंपती उससे उलझ गए। शोर-शराब सुनकर गांव के लोग भी पहुंच गए।
सभी ने चोर को पकड़ कर एक कमरे में बंद कर उसकी पिटाई भी की। चोरी की सूचना बरसठी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस चोर को थाने ले आई। सोमवार को उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद रात में पुलिस ने उसे हाथक लगाकर थाने के कार्यलय के बगल खिड़की में बाध दिया।उस समय थाने में रामविलास चौबे और पहरे पर पीआरडी जवान बंशराज गौतम की ड्यूटी थी। रात करीब एक से दो बजे के बीच आरोपी ने हथकड़ी की रस्सी दांत से काट दी और मौका देख फरार हो गया। पुलिस को इसकी जानकारी भोर में हुई तो हाथपांव फूल गये। चोर को पकड़ने के लिए काफी हाथपैर मारे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बरसठी प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र कुमार बरवार ने बताया कि वह थाने से भाग गया है, खोजबीन हो रही है।
By Javed Ahmad

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो