बाद में पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि, मामला कोर्ट में चला गया। कोर्ट के फैसला आने से पहले ही उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। जिसका प्रेमा ने विरोध किया लेकिन किसी भी प्रकार का कोई रास्ता जब नहीं निकल पाया। बीते शनिवार की देर शाम से प्रेमा अपने पति के घर दरवाजे पर धरने पर बैठी है। यह सूचना 100 नंबर पुलिस को दी गई। सूचना पर आई पुलिस बिना किसी प्रकार का हस्तक्षेप किये वापस लौट गई। धरने पर बैठी विवाहिता इस कड़ाके की ठंड में धरने पर बैठी है और न्याय की भीख मांग रही है।
यह भी पढ़ें- कच्ची शराब के धंधे का विस्तार पुलिस प्रशासन के प्रयास के बावजूद कच्ची शराब के कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही है। ठण्ड के दिनों में गांवों में कच्ची शराब के धंधे को विस्तार कर दिया है। इस कारण गांवों के कई परिवार इस जहर के प्रयोग से उजड़ते जा रहे हैं। लेकिन पुलिस है कि, सिर्फ कोरम पूरा करने में अपने दायित्वों की इतिश्री मान लेती है। विभिन्न थाना क्षेत्र के ईंट-भट्ठों पर यह कारोबार बेधड़क व बेखौफ जारी है। सबसे चकित कर देने वाली बात तो यह है कि, कच्ची शराब के कारोबारी अब गांवों में झोले में रखकर इसे घर-घर पहुंचाने लगे हैं।
इस शराब की बिक्री से जहां राजस्व की क्षति हो रही है। वहीं परिवार उजड़ते जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इन दिनों तेजी से फैल रहे इस कच्चे शराब पर अंकुश लगाने के लिए मोर्चा खोलने का मन बना रही है। महिलाएं इसके विरुद्ध तहसील व थानों में घेराव कर प्रदर्शन करेंगी।
INPUT- जावेद अहमद