सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 58 वर्षीय महिला का अरोप है कि वो शुक्रवार रात दुर्गा पूजा देखने के लिए जा रही थी। रास्ते में उसी के गांव का शराब के नशे में धुत मुकेश गौतम (50) मिल गया। वो उसे ज़बर्दस्ती उठा कर खेत में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटने लगे तो आवाज सुन कर गांव वाले पहुंच गए। खेत में अपत्तिजनक स्थिती में देखा तो आक्रोशित हो गए। फिर उसे वहीं पीटना शुरू कर दिया। आरोपी अधमरा हो गया तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़िता और आरोपी दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई।
यहां दोनों का उपचार तो शुरू हुआ लेकिन आरोपी की मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस हरकत में आई। मामला दर्ज आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक की बेटी का अरोप है कि उसके पिता शौच करने गए थे। जमीनी विवाद को लेकर उनको गांव वालों ने इतना पीटा कि मौत हो गई। एसपी ग्रामीण संजय राय ने बताया कि दुष्कर्म की कोई तहरीर नहीं मिली है। हत्या के मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया। 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।