मामला जौनपुर के खेतासराय क्षेत्र का है। यहां के एक गांव के रहने वाले अल्पांख्यक वर्ग के युवक का एक दूसरे वर्ग की महिला के घर प्रायः आना जाना लगा था। रात में मौका देख कर वो अपने एक और साथी के साथ महिला के घर पहुंच गया। युवक महिला के घर में घुस गया जबकि उसका साथी बाहर खड़ा पहरा दे रहा था। पर किसी ने युवक को महिला के घर में घुसते हुए देख लिया। उसने यह बात जाकर गांव के लोगों को बता दिया। सूचना मिलने के बाद गांव के लोग महिला के घर के बाहर जुटने लगे। ग्रामीणों को जुटता देख घर के बाहर खड़ा उसका साथी वहां से भाग निकला। ग्रामीण घर के अंदर घुसे तो युवक को महिला के साथ रंगरेलियां मनाते हुए आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद बंधक बना लिया।
रात भर आरोपित युवक बंधक बना रहा। सुबह जब इसकी जानकारी युवक के घर वालों को हुई तो वो वहां पहुंचे। आरोपी युवक के परिजन उसे छुड़ाने लिए पहुंच गये, लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश के आगे उनकी हिम्मत छूट गयी। ग्रामीण आरोपित का सिर मुंड़वाने और गांव में घुमाने की योजना बना रहे थे। इसी बीच गांव के प्रधान और बड़े बुजुर्ग मौके पर पहुंचे और गांव के लोगों को समझाया। इसके बाद जाकर आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित को उसके परिजनों को सौंपा।
By Javed Ahmad