script…. और आधी रात में जब सनक गया युवक, शुरू की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से वृद्ध की हुई मौत, चार घायल | old man shot dead in jaunpur | Patrika News
जौनपुर

…. और आधी रात में जब सनक गया युवक, शुरू की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से वृद्ध की हुई मौत, चार घायल

Jaunpur Crime News : यूपी के जौनपुर जिले क् नेवढिया थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के 70 वर्षीय राजबली यादव ने अपने पड़ोस में रहने वाले भतीजे पर किसी बात की खुन्नस को लेकर इस वारादात को अंजाम दिया। रात तकरीबन 12 बजे सो रहे बड़े पिता को उसने गोली मार दी। इस गोलाबारी की घटना में युवक के बड़े पिता की मौत हो गई और 4 लोग घायल भी हुए।
 

जौनपुरMay 03, 2022 / 12:00 pm

Amit Tiwari

jau.jpg
Jaunpur Crime News : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में सोमवार की आधी रात को एक सनकी युवक ने अपने बड़े पिता के परिवार पर हमला कर दिया। इस बीच लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई। गोलियों की बौंछार में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की जान भी चली गई। वहीं उनकी पत्नी, बेटे, बहू और एक बच्चे समेत चार लोग गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।
आधी रात में शुरू की ताबड़तोड़ फायरिंग

यह पूरा मामला नेवढिया थाना क्षेत्र के रामनगर गांव से सामने आया। जहां 70 वर्षीय राजबली यादव ने अपने पड़ोस में रहने वाले भतीजे पर किसी बात की खुन्नस को लेकर इस वारादात को अंजाम दिया। रात तकरीबन 12 बजे सो रहे बड़े पिता को उसने गोली मार दी।
घायलों के वाराणसी किया रेफर

वहीं गोली की आवाज सुनने के बाद लड़का रविंद्र, उनकी पत्नी विमला देवी, बहू और 13 वर्षीय बच्चा भी घर से बाहर आ गया। आरोपी ने उन पर भी फायर झोंक दी। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। इलाज के बीच बुजुर्ग राजबली यादव की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को हायर सेंटर बनारस रेफर किया गया।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद गोलीकांड के पीछे सनकी युवक का पागलपन बताया जा रहा है। हालांकि सनकी ने आधी रात में इस वारदात को क्यों अंजाम दिया इसको लेकर चर्चा लगातार जारी है। मामले में पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर ही उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस आरोपी राजू उर्फ आकाश की तलाश में जुटी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो