प्रधान अशोक यादव के भाई
अखिलेश यादव 30 अपनी स्कार्पियो चलाते हुए जौनपुर की तरफ जा रहे थे। उनके साथ वाहन में मोलनापुर निवासी वीरेंद्र यादव और बलुआ निवासी अतुल यादव भी थे। जैसे ही बदलापुर से आगे बढ़े जौनपुर की तरफ से आ रही सफारी और स्कार्पियो सवार उनका वाहन देख वापस मुड़ गए। मिरसादपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही पीछे से पहुंच कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले में अखिलेश यादव की स्कार्पियो के भीतर ही मौत हो गई। आगे बैठे वीरेंद्र यादव के भी सिर में गोली लग गई।
इसके बाद भी हौसला बुलंद बदमाश उसकी मौत की पुष्टि करने के लिए वाहन से उतर कर पास तक गए। फायरिंग के बाद अतुल यादव वाहन से उतर कर भाग निकला था। आशंका जताई जा रही है उसे भी गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर जौनपुर की तरफ भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुन कर आसपास के लोग वहां जुट गए। घटना से आक्रोश फैला तो सभी ने हाइवे जाम कर दिया। वहां से गुजर रहे वाहनों में तोड़फोड़ भी शुरू कर दी। खबर लगते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। आला अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। देर रात तक हालात पर काबू पाने की कोशिश चलती रही।
by Javed Ahmad