scriptयूपी में पेट्रोल-डीज़ल महंगा, जान सस्ती: बोले नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी | Ram Govind Chaudhary UP Government Crime Situation Petrol Diesel Price | Patrika News
जौनपुर

यूपी में पेट्रोल-डीज़ल महंगा, जान सस्ती: बोले नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने यूपी की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए दावा किया है कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

जौनपुरAug 03, 2021 / 09:02 am

रफतउद्दीन फरीद

ram govind chaudhary

राम गोविंद चौधरी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क, जौनपुर. नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी सोमवार को जौनपुर एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे। वहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशानियों का सामना कर रहा है। पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। किसान अपना गेहूं घर में ही रखा है। उसको सरकार खरीद नहीं रही है। 2017 के बाद से प्रदेश में विकास नहीं हुआ है। सब कुछ महंगा होता जा रहा है। जान सस्ती हो गई है। कोरोना काल मे बहुतों की जान चली गई। 2022 में सपा फिर से प्रदेश में आता है रामू समाज में अखिलेश यादव को आशीर्वाद दे दिया इसके साथ ही सभी प्रबुद्ध वर्ग समाजवादी पार्टी के साथ हैं।


नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी रामनगर ब्लॉक के दमोदरा गांव में सपा नेता रतनसेन सिंह के घर तेरहवीं में शामिल होने गए थे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा के घोषित कैंडिडेट को जनता ने नकारा और समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट को जीत दिलाई है।जबकि प्रदेश सरकार ने लोकतंत्र को खत्म कर अपने शासन-प्रशासन की गुंडई के बल पर, धन और बाहुबल के बल पर प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अनैतिक रूप से कब्जा किया है। यह जनता समझ रही है।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि हमने स्मार्ट सिटी बना दिया है, लेकिन इस स्मार्ट सिटी के एक भी जिला की घोषणा अभी तक उन्होंने नहीं की। कौन सी स्मार्ट सिटी किस जिले में बनी है, ये जनता जानना चाहती है। पोस्टर-बैनर के माध्यम से प्रचार करने से स्मार्ट सिटी नहीं बनती। शायद इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री को नहीं है। झूठ की ही बुनियाद पर भाजपा सरकार टिकी है। जहां जनता के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार में दवाई, पढ़ाई, सिंचाई मुफ्त मिला करती थी, बीजेपी सरकार ने सब खत्म कर दिया। जनता ने मन बनाया है कि आने वाले 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेगी और इस प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे।


राम गोविंद चौधरी बोले कि योगी बाबा की झूठ की बुनियाद पर बनी सरकार को उत्तर प्रदेश की जनता जान चुकी है। आज जिस तरह से महिलाओं का अपमान उत्तर प्रदेश में हो रहा है, महिलाओं का चीरहरण या तो महाभारत में हुआ था या भाजपा की सरकार में हो रहा है। सरकार ने तो सबका साथ ले लिया मगर विकास भाजपा का कर रही है। हर जिले में करोड़ों की लागत से भाजपा का कार्यालय बन रहा है। इन सब चीजों की जांच होनी चाहिए कि इतने पैसे कहां से आए। मुख्य रूप से जिलाअध्यक्ष लालबहादुर यादव, विधायक जगदीश सोनकर, लकी यादव, श्रद्धा यादव, उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, महासचिव हिसामुद्दीन शाह, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, कैलाश यादव, पप्पू रधुवंशी, राकेश मौर्या आर बी यादव, गोपेश यादव, गौरी सोनकर, गामा सोनकर, लालचंद यादव, राजेश सिंह, रजनी सिंह, जितेंद्र सिंह, जयहिंद यादव आदि उपस्थित रहे।

By Javed Ahmad

Home / Jaunpur / यूपी में पेट्रोल-डीज़ल महंगा, जान सस्ती: बोले नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो