scriptसुहेलदेव एक्सप्रेस पर पथराव, जंघई स्टेशन के पास अराजकत तत्वों ने चलाए पत्थर | stoning on suhaldev express | Patrika News
जौनपुर

सुहेलदेव एक्सप्रेस पर पथराव, जंघई स्टेशन के पास अराजकत तत्वों ने चलाए पत्थर

मामले की जांच कर रही जीआरपी, हमलावर फरार
 

जौनपुरJul 04, 2018 / 05:04 pm

ज्योति मिनी

stoning on suhaldev express

सुहेलदेव एक्सप्रेस पर पथराव, जंघई स्टेशन के पास अराजकत तत्वों ने चलाए पत्थर

जौनपुर. गाजीपुर से नई दिल्ली जाने वाली सुहलदेव एक्सप्रेस पर मंगलवार की रात अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। इसमें एक युवक घायल हो गया। ट्रेन जंघई स्टेशन पर रूकी तो अन्य यात्रियों ने सूचना जीआरपी को दी। इसके बाद घायल को उपचार कराया गया।
गाजीपुर जिले के कैथोलिया गांव निवासी अनिल गुप्ता गाजीपुर से नई दिल्ली जाने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस की जनरल बोगी में गेट के बगल बैठे थे। रात करीब नौ बजे ट्रेन जंघई स्टेशन के पास पहुंची तो अराजक तत्वों ने उस पर पथराव कर दिया। एक पत्थर अनिल के सिर में भी जा लगा जिससे वो वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़े। दूसरे यात्रियों ने देखा तो उसे संभाला। ट्रेन के स्टेशन पर रूकते ही जीआरपी को खबर की गई। लोगों की मदद से उसे मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उसके सिर में टांका लगाने के बाद घर भेज दिया गया। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

Home / Jaunpur / सुहेलदेव एक्सप्रेस पर पथराव, जंघई स्टेशन के पास अराजकत तत्वों ने चलाए पत्थर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो