पांच लोग घायल, दूल्हे की मां की हालत गंभीर मामला कुछ ऐसा था कि, जौनपुर के रामपुर जमालापुर बाजार में शनिवार देर शाम शादी के लिए घोड़े पर सवार युवक के स्वागत के दौरान डीजे की आवाज पर घोड़ा बिदक गया और उसके बाद जैसे-तैसे लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए और बेलगाम घोड़ा एक चार पहिया वाहन से भिड़ गया। जिस के बाद उसकी भी हालत गंभीर है। घायलों में दूल्हे की मां की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें
कल्लू बकरा मर गया पूरा मोहल्ला रोया हिंदू रीति-रिवाज हुआ अंतिम संस्कार, अब तेरहवीं भी होगी जानें क्यों
डीजे की तेज आवाज से घोड़ा बिदक गया पुलिस ने बताया कि, रामपुर इलाके के जमालापुर बाजार के शिव बाबू मोदनवाल के लड़के कल्याण मोदनवाल की बारात मड़ियाहूं कस्बे के कजियाना मोहल्ले में जानी थी। शनिवार देर शाम बारात की तैयारी धूमधाम से हो रही थी। दूल्हे की मां उमा देवी दूल्हे का स्वागत करने घोड़े पर बैठे दूल्हा कल्यान के पास आई। तभी डीजे के जोरदार तेज आवाज से घोड़ा बिदक गया। और दूल्हा घोड़े से गिर गया। जिसे घोड़े ने पैर से मार मार कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें