scriptअन्नदान उत्सव के लिए सड़कों पर निकले कलेक्टर, जमा हो गया 20 टन अनाज | annadan utsav | Patrika News
झाबुआ

अन्नदान उत्सव के लिए सड़कों पर निकले कलेक्टर, जमा हो गया 20 टन अनाज

कलेक्टर ने आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए मांगा अनाज और खिलौने

झाबुआMay 28, 2022 / 01:34 am

binod singh

अन्नदान उत्सव के लिए सड़कों पर निकले कलेक्टर, जमा हो गया 20 टन अनाज

अन्नदान उत्सव के लिए सड़कों पर निकले कलेक्टर, जमा हो गया 20 टन अनाज

झाबुआ. जनसहभागिता से आंगनवाड़ी को संवारने के उद्देश्य से शुक्रवार कलेक्टर सोमेश मिश्रा पूरे प्रशासनिक अमले के साथ शहर की सड़कों पर निकले। उन्होंने आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए शहरवासियों से ज्यादा से ज्यादा मात्रा में खाद्यान्न और खिलौने प्रदान करने का आह्वान किया, जिसका परिणाम रहा कि देखते ही देखते न केवल 20 टन से अधिक अनाज जमा हो गया।
सामाजिक संस्थाओं और अन्य लोगों ने दिल खोलकर आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए खिलौने भेंट किए। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान की मंशा है कि जनभागीदारी से आंगनवाड़ी केंद्रों को संवारना है। चूंकि बच्चो के बौद्धिक विकास के लिए किताबें और खिलौनों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है और कुपोषण से लडने में पोषण आहार जरूरी होता है, इसलिए प्रशासन ने शहर में खाद्यान्न और खिलौना एकत्रीकरण रैली ही निकाल दी। इसकी शुरुआत कलेक्टोरेट परिसर से हुई। रेली में दो छोटे वाहन के साथ दो ट्रैक्टर ट्रॉली भी चल रही थी। जिनमें खाद्यान्न और खिलौने जमा किए जाना थे। खुद कलेक्टर रैली में साथ चले और लोगों से आंगनवाड़ी के बच्चो के लिए खाद्यान्न और खिलौने देने का आह्वान किया।
जगह-जगह स्टॉल लगाकर खाद्यान्न व खिलौने दिए
अभियान में सहभागिता करते हुए विभिन्न विभागों के साथ ही सामाजिक संगठनों ने शहर में अलग -अलग स्थानों पर एक दर्जन से अधिक स्टॉल लगाए। जब रैली गुजरी तो किसी ने खाद्यान्न तो किसी ने खिलौने प्रदान किए। बस स्टैंड से भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण ङ्क्षसह नायक व अन्य जनप्रतिनिधि भी रेली में शामिल हो गए। यहां से सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि पैदल आजाद चौक की तरफ चल पड़े। रास्ते में बहुत से लोगों ने अनाज और खिलोने प्रदान किए। आजाद चौक में रैली का समापन हुआ। तब तक ट्रैक्टर ट्रॉली और दो अन्य वाहन पूरी तरह से अनाज और खिलाने से भर गए। यहां कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने अभियान में सहयोग देने पर शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण ङ्क्षसह नायक के साथ नपाध्यक्ष मन्नू बेन डोडियार भी मौजूद रही।
कलेक्टर ने दिया 50 ङ्क्षक्वटल अनाज
अन्नदान उत्सव के तहत कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने अपनी पत्नी डॉ. रुद्रिका मिश्रा और बेटे सिद्धांन के साथ आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए 50 ङ्क्षक्वटल अनाज प्रदान किया। इसमें 25 ङ्क्षक्वटल गेहूं और इतनी ही मात्रा में चावल है।

Home / Jhabua / अन्नदान उत्सव के लिए सड़कों पर निकले कलेक्टर, जमा हो गया 20 टन अनाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो