प्रदेश और केन्द्र में रहे मंत्री
कांतिलाल भूरिया, अर्जुन सिंह की कैबिनेट में संसदीय सचिव रहे तो वहीं, दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में प्रदेश के आजाक मंत्री थे। 1998 में पहली बार सांसद बने। इसके बाद 1999, 2004, और 2009 में भी सांसद रहे। 2003 में यूपीए सरकार में केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री बनाया गया। वहीं, यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में ट्राइबल मंत्री बने। 2001 में उन्हें मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। लेकिन 2013 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया।