भोपाल. महाराष्ट्र औऱ हरियाणा विधानसभा चुनावों के साथ मध्यप्रदेश की झाबुआ उपचुनाव के सीट के लिए वोटों की गणना जारी है। शुरुआती नजीतों में कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा के उम्मीदवार भानू भूरिया से उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है। झाबुआ उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। इस चुनाव में कांग्रेस ने जहां अपने 10 महीने के कार्यकाल के काम को मुद्दा बनाया है वहीं, भाजपा ने किसान कर्ज माफी के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा है। अगर शुरुआती नजीते परिणाम में बदलते हैं तो एक सीट पर जीत के साथ ही कांग्रेस की कमल नाथ सरकार पूर्ण बहुमत में आ जाएगी।