सीएमओ की टीम में चंद्रशेखर वालिम्बे का नाम सबसे प्रमुख है। वे मुख्यमंत्री कार्यालय में सामान्य प्रशासन विभाग, कार्मिक, गृह, जनसंपर्क, पीडब्ल्यूडी, पीएचई, स्कूल शिक्षा, लॉ, जनजातीय जलसंशाधन, वाणिज्यिक कर, खाद्य एवं बाल विकास विभाग के समन्वय के साथ शहरी विकास, स्वास्थ्य विभाग, ट्रांसपोर्ट जैसे कई बड़े काम देखते आए हैं। अपर सचिव चंद्रशेखर वालिम्बे को मुख्यमंत्री कार्यालय में सबसे पहले आमजन से मिलने वाले पत्रों के रिकॉर्ड तैयार करना, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए संबंधित विभागों और जिलों से जानकारी हासिल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।