सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में नक्सलवाद के कारण काफी समय तक कई परिवारों के जीवन में अंधकार का दौर था। उन्होंने बहुत कष्ट उठाए। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जैसे जिले शामिल थे। नक्सलवाद से मुक्ति मिलने के बाद अब इन इलाकों के विकास के नए रास्ते खुल गए हैं।