7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल में सरकारी आवास पर पहुंचे विधायक तो कमरे में आपत्तिजक हालत में मिले युवक-युवती

MLA Rest House Controversy: विधायक का आरोप- कमरे में जो युवक-युवती आपत्तिजनक हालते में थे वो पुलिसकर्मी थे, विधायक के सामने पहनी एक ने वर्दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 7 Nov 2026, 5:23 PM IST

Bhopal MLA Rest House Controversy

Bhopal MLA Rest House Controversy, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Gemini)

Bhopal MLA Rest House Controversy: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में विधायकों के लिए बने विश्राम गृह में एक बेहद हैरान कर देने वाला सामने आया है। विधायक विश्राम गृह में जब एक विधायक पहुंचे तो उन्हें कमरे में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। इस घटना के बाद विधायक विश्राम गृह की सुरक्षा व्यवस्था और केयरटेकरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मामला सामने आने के बाद विधानसभा सचिवालय के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विधायक पहुंचे तो आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती

घटना 2 नवंबर की है, तब महिदपुर से कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस अपने भोपाल स्थित विश्राम गृहके खंड-3 स्थित आवंटिक आवास पर पहुंचे थे। जैसे ही वो कमरे में पहुंचे तो वहां युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में थे। विधायक का आरोप है कि जो युवक-युवती कमरे में आपत्तिजनक हालत में थे वो पुलिसकर्मी थे। उनमें से एक ने पहले ही वर्दी पहन ली थी जबकि दूसरे ने उनके सामने वर्दी पहनी। विधायक ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है और विधानसभा सचिवालय में शिकायत की है।

विधानसभा सचिवालय ने दिए जांच के निर्देश

विधायक के द्वारा शिकायत किए जाने के बाद विधानसभा सचिवालय ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और पीडब्ल्यूडी मामले की जांच कर रही है। कमरे में कौन युवक-युवती थे उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिवाली के बाद जांच रिपोर्ट विधायक को सौंप दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी कर्मचारी या व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल?

विधायक के विश्राम गृह में युवक-युवती के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने की इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर विश्राम गृह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों की कहना है कि विश्राम गृह के कमरों में शराब पार्टी और अन्य तरह की संदिग्ध गतिविधियां लंबे समय से हो रही हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बड़ा सवाल ये भी है कि जब भोपाल से बाहर रहने वाले विधायकों के कमरों की चाबियां मुख्य काउंटर पर केयर टेकरों के पास जमा रहती हैं तो फिर इन युवक-युवती तक कमरे की चाबी कैसे पहुंची?