7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी ने खदेड़ दिए थे हैरी बॉक्सर और उसके गुर्गे, तोड़ दिया था नेटवर्क

Harry Boxer : एमपी पुलिस ने हैरी बॉक्सर और उसके गुर्गों का नेटवर्क ध्वस्त कर गैंग की कमर तोड़ दी थी, दूसरे राज्यों में होना पड़ा था एक्टिव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 7 Nov 2026, 12:18 PM IST

mp had driven out harry boxer and his henchmen

लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर। पत्रिका फाइल फोटो

Harry Boxer : लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लेने की बड़ी खबर सामने आई है। हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। खास बात यह है कि हैरी बॉक्सर और उसके गुर्गां ने मध्यप्रदेश में भी जबर्दस्त नेटवर्क बना लिया था। राज्य के कई रईसों को हैरी बॉक्सर के नाम की धमकियां देकर रंगदारी मांगी गई थी। कुछ बिजनेसमेन ने हिम्मत दिखाते हुए मामले की शिकायत कर दी तो एमपी पुलिस एक्टिव हो गई। एक के बाद एक हैरी बॉक्सर के कई गुर्गों को पकड़कर उसका नेटवर्क खत्म कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया था कि मध्यप्रदेश से खदेड़े जाने के बाद ही हैरी बॉक्सर महाराष्ट्र में एक्टिव हुआ था। वहां लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगे जाने के फोन कॉल्स की संख्या में अचानक तेजी से बढ़ोत्तरी हो गई थी।

लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा हैरी बॉक्सर अमेरिका से गैंग का नेटवर्क चला रहा था। आरोप है कि उसने बॉलीवुड के लोगों को धमकियां दीं। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग में भी हैरी बॉक्सर का नाम आया। हालांकि उसकी धौंस मध्यप्रदेश में नहीं चल सकी थी।

मध्यप्रदेश में एसटीएफ ने कई गुर्गों को पकडकर हैरी बॉक्सर के नेटवर्क की कमर तोड़ दी थी। दरअसल इस साल की शुरुआत में उसकी गैंग एकाएक एक्टिव हो गई थी। शुरुआती 3 माह में ही हैरी बॉक्सर के नाम से रंगदारी मांगने के ​9 मामले सामने आ गए। इसके बाद डीजीपी कैलाश मकवाना ने एसटीएफ गठित की और गैंग से जुड़े बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी। जांच में पता चला कि लॉरेंस का गुर्गा हैरी बॉक्सर प्रदेश के कारोबारियों से रंगदारी मांग रहा था। इसके बाद पुलिस उसके पीछे पड़ गई। यहां तक कि अमेरिका से प्रत्यर्पण की कोशिश भी तेज कर दी।

एसटीएफ की पड़ताल में हैरी बॉक्सर के नेटवर्क के तार राजस्थान और यूपी के बदमाशों से भी जुड़े मिले थे। मध्यप्रदेश पुलिस ने ऐसे अनेक गुर्गों को पकड़ लिया जिसके बाद लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के नाम की धमकियां बंद हो गईं। उसे मजबूरन दूसरे राज्यों में भागना पड़ा।

सभी बिजनेसमेन को अलग-अलग जगहों से दी जा गई धमकियां

मध्यप्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश में सभी केसों में धमकानेवाला एक ही चेहरा था: हैरी बॉक्सर। हालांकि बिजनेसमेन को धमकियां अलग-अलग जगहों से दी गईं थीं। एसटीएफ के जांच अधिकारियों के अनुसार मध्यप्रदेश से खदेड़े जाने पर उसने महाराष्ट्र में अपनी गतिविधियां बढ़ाई। वहां लॉरेंस के नाम पर धमकी भरे फोन कॉल्स की संख्या तेजी से बढ़ गई थी। हैरी बॉक्सर को हिरासत में लेने के बाद मध्यप्रदेश में उसके नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।