8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के बाद भी सुरक्षित रहेंगे फ्रिज, AC और टीवी! भोपाल MANIT के वैज्ञानिक निकाल रहे समाधान

Voltage Fluctuation : MANIT में बिजली की गुणवत्ता सुधारने के लिए हाई पावर फैक्टर कन्वर्टर्स और एक्टिव पावर फिल्टर पर शोध चल रहा है। इससे वोल्टेज में उतार-चढ़ाव और बिजली की गड़बड़ियों से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Nov 2026, 7:55 AM IST

Voltage Fluctuation

मैनिट भवन का दृष्य (फोटो सोर्स: Patrika File)

Bhopal News : घर में फ्रिज, एसी, टीवी या कंप्यूटर अचानक खराब हो जाए तो इसकी अहम वजह उपकरण में खराबी या बिजली के वोल्टेज में आए उतार - चढ़ाव को माना जाता है। लेकिन, बिजली से जुड़ी एक ऐसी समस्या भी है, जिस पर आमतौर पर उपभोžताओं का ध्यान ही नहीं जा पाता। इलेक्ट्रीशन्स की मानें तो बिजली की सप्लाई लगातार मिलती रहने के बावजूद भी उसमें मौजूद गड़बड़ी इलेžट्रॉनिक उपकरणों और मशीनों को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे उपकरण जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाते हैं, बिजली की खपत बढ़ती है और उनकी सर्विस देने की उम्र भी कम होने की संभावना रहती है।

इस बड़ी समस्या को कम करने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) के डिप्टी डायरेžटर डॉ. शैलेंद्र जैन हाई पावर फैžटर कन्वर्टर्स और एक्टिव पावर फिल्टर पर शोध कर रहे हैं। उनका काम बिजली की सप्लाई को बेहतर बनाने और उसमें होने वाली गड़बड़ियों को कम करने से जुड़ा है।

सर्वे में सामने आई बिजली की गुणवत्ता से जुड़ी परेशानी

-25 हजार से अधिक बिजली उपभोउताओं पर किए गए इस अहम सर्वे में सिर्फ 55 फीसदी उपभोउताओं ने ही बिजली की गुणवत्ता पर संतुष्टि जताई है।
-जबकि, 28 फीसदी उपभोक्ता बिजली की गुणवत्ता से पूरी तरह असंतुष्ट मिले हैं।
-असंतुष्ट उपभोउताओं में भी 55 फीसदी ने पिछले एक साल में बिजली की वजह से उपकरण खराब होने की शिकायत की है।
-इनमें 63 फीसदी उपभोक्ताओं ने बताया कि, एक सप्ताह में एक से अधिक बार वोल्टेज में उतार-चढ़ाव होता है।

देश में भी तय किए गए बिजली की गुणवत्ता के मानक

आपको बता दें कि, बिजली की गुणवत्ता जांचने और उसे लगातार बेहतर बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आइईईई-519 और आइईसी-61000 जैसे मानक तय किए गए हैं। वहीं, भारत में भी बीआइएस ने इसके लिए आइएस- 18475: 2023 मानक विकसित कर रखा है।