9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब सुंदरलाल पटवा ने नरेंद्र मोदी का कर दिया था बॉयकॉट, जानिए मध्यप्रदेश की सियासत का यह दिलचस्प किस्सा

Political Kissa: मध्यप्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा जब मोदी से नाराज हो गए थे, उनसे मिलते भी नहीं थे...। पत्रिका.कॉम के पॉलिटिकल किस्सों की सीरिज में प्रस्तुत है सुंदरलाल पटवा के कुछ किस्से...।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 9 Nov 2026, 6:00 AM IST

Narendra Modi

Narendra Modi- मध्यप्रदेश के 11वें सीएम सुंदरलाल पटवा की जयंती पर प्रस्तुत है दिलचस्प किस्सा। (फोटो पत्रिका)

Political Kissa: देश के केंद्र में है मध्यप्रदेश और इस राज्य ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, विपक्ष के नेता भी देश को दिए हैं। इसलिए यहां की राजनीति देश में अहम रोल अदा करती है। यही कारण है कि यहां से दिल्ली और दिल्ली से मध्यप्रदेश तक होने वाले कई राजनीतिक प्रसंग राजनीतिक हलचल पैदा करते रहते हैं। यही कारण है कि यहां के राजनीतिक किस्से भी कम नहीं हैं। 11 नवंबर को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की जयंती है।

पत्रिका.कॉम की पॉलिटिकल किस्सों की श्रृंखला में पेश है सुंदरलाल पटवा से जुड़े दिलचस्प किस्से…।

मध्यप्रदेश ही नहीं देश के कई बड़े नेता सुंदरलाल पटवा को आज भी याद करते हैं। उनकी कार्यशैली और राजनीतिक कद ऐसा था कि देश के केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान उन्हें अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं। सुंदरलाल पटवा से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा है। उस समय की बात है जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे थे। तब नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय महामंत्री थे। नरेंद्र मोदी को मध्यप्रदेश का प्रभारी बनाया गया था। जब नरेंद्र मोदी की नियुक्ति का ऐलान हुआ तो मध्यप्रदेश भाजपा के नेता सुंदरलाल पटवा नाराज हो गए थे। उनकी नाराजगी इतनी ज्यादा थी कि उन्होंने मोदी का बॉयकाट ही कर दिया था।

जब नरेंद्र मोदी की भाजपा में थी ज्यादा चर्चा

इस दिलचस्प किस्से का उल्लेख 'राजनीतिकनामा' पुस्तक में भी मिलता है। नरेंद्र मोदी की संगठनात्मक क्षमता की उन दिनों काफी चर्चा हो रही थी। उस समय यह भी कहा जाता था कि मोदी को जिस राज्य का प्रभारी बनाया जाता है, वहां-वहां भाजपा को अच्छी खासी सफलता मिलती है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा को मोदी के कारण ही चुनाव जीतने में मदद मिली थी। इस बात का हवाला बार-बार दिया भी जाता था। मध्यप्रदेश में भी इसी तर्क को देकर मोदी को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि मोदी को लेकर मध्यप्रदेश के नेता एक मत नहीं थे। उस समय मध्यप्रदेश में संगठन मंत्री की भूमिका में कृष्ण मुरारी मोघे थे। पटवा और मोघे को मोदी के प्रभाव को लेकर आपत्ति थी। यही कारण था कि एमपी में मोदी के आने-जाने के बावजूद पटवा उनसे दूर ही रहते थे। इसकी चर्चा राजनीति में होती रहती थी।

मोदी ने बदल दी थी तस्वीर

'राजनीतिकनामा' पुस्तक के मुताबिक यह किस्सा उस दौर की बीजेपी की अंदरूनी राजनीति, संगठन में प्रभाव और नेताओं के बीच मतभेदों को उजागर करता है। उस समय नरेंद्र मोदी को उभरता हुआ रणनीतिकार माना जाता था। इधऱ, मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता सुंदरलाल पटवा उनसे सहज नहीं हो पा रहे थे। हालांकि बाद समय बदला और दोनों के ही रिश्तों की दूसरी तस्वीर भी सामने आती है। तब तक नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बन चुके थे। सुंदरलाल पटवा का निधन हो गया था, तब नरेंद्र मोदी उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। पटवा के गृहनगर नीमच के पास कुकड़ेश्वर पहुंचे थे। उनके अंतिम संस्कार में मोदी की मौजूदगी ने परिदृष्य ही बदल दिया था।

शिवराज सिंह चौहान की राजनीतिक क्षमता के मुरीद थे पटवा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सुंदरलाल पटवा को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं। सुंदरलाल पटवा भी शिवराज की राजनीतिक समझ और दूरदृष्टि के कायल थे। पटवा शिवराजसिंह को अपना राजनीतिक शिष्य और संभावनाओं से भरा नेता मानते थे। पटवा अक्सर शिवराज की प्रशासनिक क्षमता का जिक्र किया करते थे। पटवा कहते थे कि शिवराज को 'बीमारू मध्यप्रदेश' विरासत में मिला। पटवा कई बार कहते थे कि शिवराज दिन में 20 घंटे काम करते थे और योग्य अफसरों की अच्छी टीम तैयार की। मध्यप्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा का 28 दिसंबर 2016 को निधन हो गया था।

ऐसे ही दिलचस्प किस्सों को जानने के लिए जुड़े रहें पत्रिका.कॉम से…।