scriptदेश की उन्नति के लिए महाकालेश्वर मंदिर में किया अभिषेक | maha shivratree | Patrika News
झाबुआ

देश की उन्नति के लिए महाकालेश्वर मंदिर में किया अभिषेक

पत्रिका के आयोजन में लोगों ने की शिरकत, सामाजिक सरोकार से पत्रिका का नाता

झाबुआAug 10, 2022 / 01:35 am

binod singh

देश की उन्नति के लिए महाकालेश्वर मंदिर में किया अभिषेक

देश की उन्नति के लिए महाकालेश्वर मंदिर में किया अभिषेक

झाबुआ. आजादी की 75वीं वर्षगांठ में आजादी के अमृत महोत्सव में पत्रिका ने शहर के गोपाल कॉलोनी में महाकालेश्वर महादेव मंदिर में देश की उन्नति के लिए सावन महीने के अंतिम सोमवार को विशेष पूजा व अभिषेक रखा है। इसमें बड़ी संख्या में शहर के लोग शामिल हुए है। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव से देश की उन्नति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। इस दौरान पत्रिका के सामाजिक सरोकार को लेकर चलाए जा रहे अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि पत्रिका का नाता हमेशा सामाजिक सरोकरार से रहा है।
75वीं वर्षगांठ मनाई
गौरतलब है कि इस दिनों देश में देश की आजादी के 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इसके तहत पूरे देश में घर घर तिरंगा अभियान, प्रकृति संरक्षण के लिए पौधेरोपण हो रहे हैं। इसीक्रम में पत्रिका ने द्वारा सोमवार को 11 बजे गोपाल कॉलोनी में महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना रखी। इसमें पंडित जीडी बैरागी ने मंदिर में पूजा अर्चन कराई है। इसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष के साथ सावन महीने शिव की गणवेश में बच्चें शामिल हुए है। जो कि मंदिर व कार्यकम में लोगों के आकर्षक का क्रेन्द रहें। पत्रिका के इस कार्यक्रम में आए स्थानीय निवासी अरुण करमकर ने कहा है कि एक अखबार के रुप में पत्रिका की इस तरह की पहल से जुडक़र अच्छा है अपने लिए हमेशा सभी पूजा अर्चना करते है और ईश्वर से मांगते है लेकिन देश की समृद्धि व उन्नति के लिए हम पूजा अर्चना कर रहे हैं।
एक समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए किया अभिषेक
रक्षा परमार ने बताया कि वह सामान्यत: मंदिरों में अक्सर आती है, लेकिन जिले में इस बार सावन के महीने में आजादी के अमृत महोत्वव कार्यक्रम में भागीदार बनी है हमने पूजा कर देश के विकास और एक समृद्ध और राष्ट्र बनाने शिव जी का अभिषेक किया है। इसी तरह कैलाश प्रजापत ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आम लोगों की सहभागिता भी कार्यक्रम में बढ़ती है। ऐसे आयोजन सामाजिक सरोकार से जड़ा समाचार पत्र ही करा सकता है।

Home / Jhabua / देश की उन्नति के लिए महाकालेश्वर मंदिर में किया अभिषेक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो