scriptमुख्यमंत्री की सभा के लिए आठ लाख का टेंट लग रहा श15 लाख में! | mukhyamantree kee sabha ke lie aath laakh ka tent lag raha sha15 laakh mein! Chief of the Assembly of eight million to 15 million in the tents looked sh! | Patrika News
झाबुआ

मुख्यमंत्री की सभा के लिए आठ लाख का टेंट लग रहा श15 लाख में!

अलग-अलग कोटेशन भी नहीं मंगवाए, मनमर्जी से सरकारी राशि का दुरुपयोग

झाबुआJun 20, 2016 / 11:55 pm

Gitesh Dwivedi

jhabua

jhabua

झाबुआ. भ्रष्टाचार और गबन के मामलों में हमेशा सुर्खियों में रही नगरपालिका का एक कारनामा फिर सामने आया है। ताजा मामले में नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया पूरी किए बिना ही टेंट लगाने का ठेका दे दिया। कॉलेज मैदान पर 24 जून को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सभा होगी। इसके लिए यहां टेंट लगना है। टेंट लगाने के लिए टेंडर निकालने थे, लेकिन बिना टेंडर के ही इसका ठेका दे दिया। टेंट का ठेका करीब 12 से 15 लाख रुपए में दिया है। गंभीर बात ये है कि इस टेंट को 8 लाख में लगाने वाले को खारिज कर दिया। कम कीमत में ठेका नपा ने नहीं दिया। इससे साफ हो रहा है कि मनमानी से सरकारी राशि को लुटाया जा रहा है।

प्रोसेस में जो आएगा, उसे ठेका मिलेगा
 हमारी प्रोसेस में जो आएगा उसी को ठेका मिलेगा। आठ लाख में कौन ले रहा था। किसी ने गलत जानकारी दे दी है।
-एमआर निगवाल, नपा सीएमओ
 मैं पूरे मामले को दिखवा लेता हूं। सीएमओ से बात करने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा।
-धनसिंह बारिया, नपा अध्यक्ष
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो