scriptपुरुष से अधिक महिलाओं ने किया मतदान, देर रात तक लगी कतारें | panchayat election | Patrika News
झाबुआ

पुरुष से अधिक महिलाओं ने किया मतदान, देर रात तक लगी कतारें

मेघनगर में फर्जी मतदान को लेकर झड़प, 100 मतदान केंद्रों में बांटे गए टोकन, जनपद पंचायत मेघनगर में सबसे धीमा मतदान

झाबुआJul 02, 2022 / 01:27 am

binod singh

पुरुष से अधिक महिलाओं ने किया मतदान, देर रात तक लगी कतारें

पुरुष से अधिक महिलाओं ने किया मतदान, देर रात तक लगी कतारें

झाबुआ. गांव की सरकार चुनने के लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में चार जनपद पंचायतों में मतदान हुआ है। पहले चरण की तुलना में दूसरे चरण में ग्रामीणों में मतदार के प्रति अधिक उत्साह दिखा। इस बार भी पुरुषों से अधिक महिलाओं ने मतदान किया है। शुक्रवार को सुबह जनपद पंचायत झाबुआ, मेघनगर, रामा और राणापुर में गांव की सरकार बनाने बड़ी संख्या में मतदाताओं ने उत्साह जताया है।
सुबह से ही कतार
सुबह 7 बजे देर रात क मतदान केन्द्रों में भीड़ लगी रही। जिले में औसत 72.6 फीसदी मतदान हुआ है। इनमें जहां पुुरुषों ने 71.33 फीसदी मतदान किया है। वहीं महिलाओं ने 72.77 फीसदी मतदान किया है। सुबह से तीन बजे तक जनपद पंचायत झाबुआ में 73.92 फीसदी , मेघनगर में 76.7 फीसदी और रामा में 71.88 फीसदी और राणापुर 65.44 फीसदी मतदान हुआ है। मेघनगर में फर्जी मतदान को लेकर जमकर बवाल हुआ। इसके बाद तत्काल मौके पर पहुंच कर अधिकारियों ने स्थिति को संभाला। सुबह से मतदान केन्द्रों में भीड़ रही।
जनपद पंचायत झाबुआ में 73.92 फीसदी मतदान हुआ है। इनमें जहां पुरुष ने 73. 81 फीसदी तो महिलां ने 74.03 फीसदी मतदान किया है। यहां पर 247 मतदान केन्द्र बनाए गए है। यहां पर अन्य 07 मतदाता है। इस तरह कुल मतदाता 1 लाख 42 हजार 323 है। झाबुआ में जिला पंचायत सदस्य के लिए 02 वार्ड हैं। वार्ड क्रमांक 01 और वार्ड क्रमांक 02। जनपद सदस्य के लिए 20 वार्ड है। ग्राम पंचायत सरपंच के लिए 68 पद हंै पंच के लिए 1096 पद है। इनमें सरपंच के लिए 322 प्रत्याशी मैदान में हे। वहीं सदस्य के लिए 106 और पंच के लिए पंच के लिए 276प्रत्याशी मैदान में है।
कलेक्टर निरीक्षण के साथ करते रहे चर्चा
दूसरे चरण में मतदान तेजी हो सके। इसके लिए सुबह से लिए कलेक्टर सोमेश मिश्रा व एसपी अरङ्क्षवद तिवारी सभी स्थानों पर निरीक्षण करते रहे। इस दौरान मतदाताओं से उन्होंने चर्चा की। मतदान केन्द्र में वृद्ध के लिए अलग व्यवस्था बनाई गई । जिससे की उन्हें परेशानी नहीं हो।
घंटों करना पड़ा इंतजार : मतदान के दौरान लंबी कतारे सुबह से मतदान केन्द्रों पर लग गई। ऐसे में घंटो लाइन में खड़े होने के बाद जब नम्बर नहीं आया तो महिलाए व पुरुष दोनों बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

Home / Jhabua / पुरुष से अधिक महिलाओं ने किया मतदान, देर रात तक लगी कतारें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो