scriptअब तक 50.83 इंच वर्षा…112 दिन में मानसून ने लगाया अद्र्धशतक, जिले में बारिश का 12 साल का रेकॉर्ड टूटा | So far, 50.83 inches of rain ... in 112 days, the monsoon hit half a c | Patrika News
झाबुआ

अब तक 50.83 इंच वर्षा…112 दिन में मानसून ने लगाया अद्र्धशतक, जिले में बारिश का 12 साल का रेकॉर्ड टूटा

1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है मानसून सत्र, मानसून सत्र खत्म होने में अब भी बचे हैं 10 दिन, और बढ़ेगा आंकड़ा

झाबुआSep 20, 2019 / 11:54 pm

अर्जुन रिछारिया

अब तक 50.83 इंच वर्षा...112 दिन में मानसून ने लगाया अद्र्धशतक, जिले में बारिश का 12 साल का रेकॉर्ड टूटा

अब तक 50.83 इंच वर्षा…112 दिन में मानसून ने लगाया अद्र्धशतक, जिले में बारिश का 12 साल का रेकॉर्ड टूटा

झाबुआ. मानसून ने इस बार 112 दिन की पारी में ही अद्र्धशतक पूरा कर लिया। 112 दिन की पारी इसलिए क्योंकि मानसून सत्र 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है। इस लिहाज से 1 जून से 20 सितंबर तक 112 दिन होते हैं। अब तक जिले में 50.83 इंच बारिश हो चुकी है। इसके साथ ही पिछले 12 साल का रेकॉर्ड टूट गया। इससे पूर्व वर्ष 2013 में 50.02 इंच बारिश दर्ज की गई थी। फिलहाल मानसून सत्र खत्म होने में 10 दिन और शेष है। ऐसे में आकड़ा और बढ़ेगा।
शुरुआत से ही मानसून अंचल पर जमकर मेहरबान रहा। लगातार बारिश का दौर चलता रहा। इससे सालों बाद नदी-नाले उफान पर आ गए। भूजलस्तर में भी बढ़ोत्तरी हुई। स्थिति ये हो चली हैकि लोग अब बारिश थमने के लिए प्रार्थना
कर रहे हैं। फिलहाल बारिश का आंकड़ा औसत से 20 इंच ऊपर निकल चुका है। जबकि पिछले साल इस समय तक महज 25.56 इंच बारिश हुई थी।
रामा विकासखंड में सर्वाधिक वर्षा
यदि आंकड़ों पर गौर करें तो रामा विकासखंड में सर्वाधिक 62.32 इंच बारिश हुई है। सबसे कम 38.96 इंच बारिश राणापुर विकासखंड में दर्ज की गई। इसी तरह थांदला विकासखंड में 60.59 इंच, झाबुआ में 48 .65 इंच, पेटलावद में 53.30 इंच और मेघनगर विकासखंड में 41.16 इंच बारिश हुई।
भारी बारिश से अब तक 12 लोगों की मौत, 318 मकान क्षतिग्रस्त हुए
प्रशासन के प्रारंभिक सर्वे में सामने आया आंकड़ा, अभी फाइनल रिपोर्ट आना बाकी
इस बार बारिश आफत बनकर बरसी। जिले में 12 लोगों की मौत और 318 मकान क्षतिग्रस्त हुए। 15 मवेशी भी मारे गए। 542 लोग प्रभावित हुए। कई जगह खेतों में फसलें बर्बाद हो गई। प्रशासन के प्रारंभिक सर्वे में करीब 200 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। लगभग 4 लाख का नुकसान हुआ है। हालांकि फाइनल रिपोर्ट आने के बाद वस्तुस्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
अभी अंतिम रिपोर्ट आना शेष है
&अभी प्रारंभिक सर्वे हुआ है। अंतिम रिपोर्ट आना बाकी है। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि जिले में कितना नुकसान हुआ है।
सुनील राणा, एएसएलआर, झाबुआ
अब तक जिले में कितनी बारिश-(मिमी में)
विकासखंड 24 घंटे में अब तक गत वर्ष
झाबुआ 27.0 1216.2 788.8
रामा 28 .0 1558.0 825.6
थांदला 20.4 1514.8 625.9
पेटलावद 9.8 1332.6 542.0
राणापुर 34.0 974.0 535.0
मेघनगर 48.0 1029.0 516 .2
औसत 27.8 1270.9 638 .9

Home / Jhabua / अब तक 50.83 इंच वर्षा…112 दिन में मानसून ने लगाया अद्र्धशतक, जिले में बारिश का 12 साल का रेकॉर्ड टूटा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो