scriptजनवरी में पहली बार 29 डिग्री तापमान | tempreture | Patrika News
झाबुआ

जनवरी में पहली बार 29 डिग्री तापमान

रात के तापमान में भी 2.6 डिग्री की बढ़ोत्तरी, दिन में मिली ठंड से राहत

झाबुआJan 09, 2020 / 12:48 am

binod singh

जनवरी में पहली बार 29 डिग्री तापमान

जनवरी में पहली बार 29 डिग्री तापमान

झाबुआ. लंबे समय बाद बुधवार को मौसम के मिजाज में बदलाव आया। इस सीजन में पहली बार जनवरी में दिन का तापमान 2 डिग्री की उछाल के साथ 29 डिग्री पर जा पहुंचा। वहीं रात के तापमान में भी 2.6 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया।
दरअसल ये बदलाव राजस्थान बने चक्रवात की वजह से हुआ है। इसका असर दो दिन तक रहने की संभावना जताई जा रही है। पिछले कुछ समय से कड़कड़ाती ठंड पड़ रही थी। जिससे हर कोई हलाकान हो गया था। इस बीच दो दिन से अचानक मौसम में बदलाव आ गया। दिन में चटक धूप खिली तो ठंड से राहत मिली। बुधवार को आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकली, जिससे 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान बढ़कर 27 डिग्री से 29 डिग्री हो गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री से बढ़कर 14.6 डिग्री पर जा पहुंचा। फिलहाल दो दिन और ऐसे हालात रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके त्रिपाठी के अनुसार यदि बादल छाए रहे तो फसलों में कीट प्रकोप हो सकता है।

Home / Jhabua / जनवरी में पहली बार 29 डिग्री तापमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो